Last Updated:
Gwalior Airport News: ग्वालियर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया. यहां बंगलुरु से ग्वालियर आ रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे लैंडिंग में दिक्कत हुई. जानें पूरा मामला…
प्रतीकात्मक. रिपोर्ट: सुशील कौशिक
Gwalior News: गवालियर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे प्लेन की लैंडिंग में दिक्कत आने लगी. प्लेन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय फ्लाइट अचानक झटके खाने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. यह प्लेन बंगलुरु से ग्वालियर आ रहा था. लैंडिंग के समय ही इसमें तकनीकी खामी आ गई.

हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को पहले प्रयास में सुरक्षित नहीं उतारा. फिर दूसरे अटेम्प्ट में सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सकी. प्लेन की लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन एयरलाइन की सर्विस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. यात्रियों का आरोप है कि तकनीकी खामी के चलते उनकी जान जोखिम में थी और विमान कंपनी ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरती है.
घबरा गए यात्री, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. कई यात्री घबराहट के कारण विमान से उतरते ही आक्रोशित नजर आए. खराब सेवाओं को लेकर नाराजगी जताई. इसका Video भी आप देख सकते हैं.

प्लेन हिलने लगा, सांस अटग गई थी…
एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों का कहना था कि बहुत बुरी लैंडिंग थी. पहले प्रयास में प्लेन नहीं लैंड हो पाया तो नीचे आने के बाद पाइलट ने दोबारा टेक ऑफ किया. इस घटना से रोंगटे खड़े हो गए. हम लोगों की जान पर बन आई थी. ये बड़ी लापरवाही है. वहीं एक यात्री ने बताया, प्लेन पूरा एक तरफ झुक गया था.

शिकायत पत्र सौंपा
एक यात्री ने बताया, सेंकड लैंडिंग भी बहुत स्पीड में हुई. हमारी धड़कनें बढ़ गई थीं. एक महिला यात्री का आरोप था कि पायलट ने सूचना नहीं दी, जिससे लोग ज्यादा घबरा गए. वहीं, यात्रियों ने एक शिकायती पत्र भी एयरपोर्ट अथारिटी को सौंपा है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.