Video: मशरूम उत्पादन का हिट इंजीनियरिंग जुगाड़! 2.50 लाख लगा 3 दोस्त मालिक बन 8 को दे रहे सैलरी

X

मशरूम उत्पादन का हिट इंजीनियरिंग जुगाड़! 2.50 लाख लगा 3 दोस्त बने मालिक

 

arw img

Mushroom Farming Startup Success Story: छपरा के सदर प्रखंड के दफ्तरपुर गांव से स्टार्टअप इंडिया की एक शानदार तस्वीर सामने आई है. यहां डिग्री लेकर नौकरी की कतार में खड़े होने के बजाय, तीन दोस्तों ने मिलकर मशरूम उत्पादन को अपना करियर बनाया है. इस सफर की शुरुआत एक इंजीनियर दोस्त की सलाह और यूट्यूब की पाठशाला से हुई. सोनू कुमार सिंह, सोनू कुमार यादव और इंजीनियर सीपू कुमार मिश्रा ने मिलकर महज 2.5 लाख रुपये के निवेश से अपना प्लांट शुरू किया. दोस्तों ने पहले यूट्यूब पर बारीकियां सीखीं और फिर हाजीपुर से विधिवत प्रशिक्षण लिया. आज आलम यह है कि इनके प्लांट में रखे 700 बैग्स से रोजाना करीब 1 क्विंटल मशरूम का उत्पादन हो रहा है. जिससे उन्हें बंपर मुनाफा मिल रहा है. बेरोजगारी का रोना रोने के बजाय इन युवाओं ने खुद का रास्ता चुना और आज अपने साथ-साथ गांव के 8 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं. इनका मानना है कि अगर दोस्त मिलकर छोटा-छोटा निवेश करें, तो गांव में रहकर ही शानदार बिजनेस खड़ा किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *