Video: खुद इंजीनियर बन 500 को दिलाई नौकरी! अतुल कुमार से अब सरकार भी ले रही सलाह

X

खुद इंजीनियर बन 500 को दिलाई नौकरी! अतुल कुमार से अब सरकार भी ले रही सलाह

 

arw img

Success Story: डिग्री तो सब लेते हैं लेकिन दूसरों को काबिल बनाना हर किसी के बस की बात नहीं. मधुबनी के रहने वाले युवा इंजीनियर अतुल कुमार आज बिहार के तकनीकी गलियारों में एक चर्चित नाम बन चुके हैं. मोतिहारी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने वाले अतुल ने न केवल खुद को साबित किया बल्कि ATPLC (A Technical and Practical Learning Club) के जरिए 500 से अधिक छात्रों को जावा, पायथन और ऐप डेवलपमेंट जैसी स्किल सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया है. अतुल का मानना है कि सरकारी कॉलेजों में किताबी ज्ञान तो मिलता है, लेकिन पर्सनेलिटी और एडवांस टूल्स की कमी के कारण छात्र बड़ी कंपनियों में पीछे रह जाते हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की और आज उनके छात्र TCS जैसी बड़ी कंपनियों में 15 से 20 लाख के पैकेज पर काम कर रहे हैं. अतुल की प्रतिभा को देखते हुए बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने उन्हें स्टार्टअप सेल में कोऑर्डिनेटर की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. औरंगाबाद जिले में स्टार्टअप नीति को जमीन पर उतारने के बाद अब वे मधुबनी के छोटे उद्योगों को डिजिटल रूप से सशक्त बना रहे हैं. दो कंपनियां चलाने के साथ-साथ अतुल सामाजिक कार्यों में भी उतने ही सक्रिय हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *