Advanced Potato Farming Tips: बिहार के किसान अब विदेशी तकनीक से खेती की तस्वीर बदल रहे हैं. मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड अंतर्गत सरफुद्दीनपुर गांव के प्रगतिशील किसान राजू कुमार चौधरी ने इजराइल से आलू के उन्नत बीज मंगवाकर प्रदेश में एक नई मिसाल पेश की है. महज 30 कट्ठा खेत में की गई इस खेती ने कृषि विशेषज्ञों और स्थानीय किसानों को हैरान कर दिया है. इस इजरायली आलू की सबसे बड़ी खूबी इसकी रफ्तार है. जहां सामान्य आलू 110 दिनों में तैयार होता है. वहीं यह विदेशी किस्म मात्र 45 दिनों में खुदाई के लिए तैयार हो जाती है. राजू बताते हैं कि जितने समय में पारंपरिक आलू की एक फसल होती है, उतने समय में वे इसकी तीन फसलें ले सकते हैं. लाजवाब स्वाद और हाई क्वालिटी के कारण इस आलू की चिप्स और फास्ट फूड कंपनियों में जबरदस्त मांग है. राजू के मुताबिक 30 कट्ठा खेत से करीब 300 क्विंटल उत्पादन की उम्मीद है. जिससे एक बार में 6 लाख और पूरे सीजन (तीन फसलों) में 15 से 18 लाख रुपये तक की शानदार आमदनी हो सकती है.
.