Last Updated:
Bhopal News: कीचड़ भरे खेतों से शवयात्रा निकलने का वायरल वीडियो राजधानी भोपाल के तेज तर्रार विधायक माने जाने वाले रामेश्वर शर्मा की हुजूर विधानसभा का है. वीडियो में एक ग्रामीण कहता सुना जा सकता है कि यह है रामे…और पढ़ें
कीचड़ भरे खेतों से अंतिम यात्रा निकलने का वायरल वीडियो राजधानी भोपाल के तेज तर्रार विधायक माने जाने वाले रामेश्वर शर्मा की हुजूर विधानसभा का है. वीडियो में ग्रामीण कहता भी सुना जा सकता है कि यह है रामेश्वर शर्मा का क्षेत्र. इतना ही नहीं, वह यह भी कहता है कि रामेश्वर शर्मा जी देख लीजिए, रास्ता नहीं है.
दाह संस्कार में भी खूब जद्दोजहद
राजधानी भोपाल के नर्मदापुरम रोड के पास स्थित कोहड़ी गांव में शुक्रवार सुबह गांव से श्मशान के लिए मृतक कनिराम (65) की अंतिम यात्रा निकल रही थी. श्मशान जाने के लिए रास्ता नहीं था, तो ग्रामीण धान के पानी भरे खेतों से और पगडंडी से शव लेकर श्मशान घाट तक पहुंचे. इतना ही नहीं, ग्रामीणों की मानें तो श्मशान घाट का चबूतरा भी कच्चा ही था, जिसके कारण दाह संस्कार में भी खूब जद्दोजहद करनी पड़ी.
भोपाल में ही खुली विकास की पोल
भोपाल में अर्थी को धान के खेत से श्मशान ले जाने का वीडियो वायरल होने के साथ ही इसपर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर जब राजधानी भोपाल में ही सड़कों का जाल बिछाने के दावों के बीच श्मशान तक जाने के लिए ही रास्ता नहीं है, तो फिर प्रदेश के अन्य जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की दशा क्या होगी.
.