VIDEO: आंख दिखा रहा था पाकिस्तानी गेंदबाज, कीरोन पोलार्ड ने उतार दी गर्मी!

MI Emirates Vs Desert Vipers In ILT20 Final: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड की पहचान एक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में की जाती है. अगर पोलार्ड लय में हों, तो दुनिया के किसी भी गेंदबाज को अपने सामने नहीं टिकने देते हैं. मैदान पर पोलार्ड सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने गर्म तेवर के लिए भी जाने जाते हैं. पोलार्ड को बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई गेंदबाज उनके ध्यान को भंग करे. ऐसा ही कुछ इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20) के चौथे सीजन के फाइनल में देखने को मिला, जब डेजर्ट वाइपर के तेज गेंदबाज नसीम शाह से उनकी भिड़ंत हो गई.

ILT20 के फाइनल में पोलार्ड और नसीम के बीच हुई झड़प

इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20) के फाइनल मुकाबले में एमआई एमिरेट्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड अपने लय में नहीं दिख रहे थे और उनके सामने गेंदबाजी करते हुए डेजर्ट वाइपर के तेज गेंदबाज नसीम शाह बार-बार आंख दिखा रहे थे. इसके तुरंत बाद, कीरोन पोलार्ड ने अपना गुस्से वाला रूप दिखाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज को वार्निंग दे डाली. जिसके बाद, नसीम भी कहां मानने वाले थे, चले गए पोलार्ड से भिड़ने, लेकिन एमआई के कप्तान ने जैसे ही आंख दिखाई पाकिस्तानी गेंदबाज की गर्मी उतर गई.

इसके बाद, अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को शांत कराते हुए अलग कराया, तब जाकर खेल आगे बढ़ सका.

फाइनल में कैसी रही थी नसीम शाह की गेंदबाजी?

नसीम शाह ने ILT20 के फाइनल मुकाबले में दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. इसमें पोलार्ड का भी विकेट शामिल है. पोलार्ड एमआई एमिरेट्स के लिए खेलते हुए 28 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए. नसीम शाह की इस दमदार प्रदर्शन के चलते डेजर्ट वाइपर की टीम फाइनल मुकाबले में खिताबी जीतने में सफल रही.

कैसा रहा ILT20 का फाइनल मुकाबला?

ILT20 टूर्नामेंट के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला डेजर्ट वाइपर और एमआई एमिरेट्स के बीच रविवार यानी 4 जनवरी, 2026 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डेजर्ट वाइपर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम के कप्तान सैम करन ने एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. सैम करन ने 51 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में, एमआई एमिरेट्स की टीम 18.3 ओवर में 136 रन बनाकर सिमट गई, जिसके चलते फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर को 46 रन से जीत मिली.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *