भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर रंगभेद के संगीन आरोप लगे हैं. आरोप लगाने वाले कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन हैं. शुक्रवार को शिवारामाकृष्णन ने बीसीसीआई के कमेंट्री पेनल से संन्यास की घोषणा की. शिवारामाकृष्णन ने कहा कि उन्हें टॉस अनाउंस करने और प्रेजेंटेशन के मौके नहीं दिए गए. उन्होंने आकलन करते हुए कहा कि शायद ऐसा उनके रंग की वजह से हुआ. पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है.
BCCI पर लगाए आरोप
लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वो BCCI के कमेंट्री पेनल से संन्यास ले रहे हैं. वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा, “मुझे 23 साल में टॉस और प्रेजेंटेशन के समय मौके नहीं दिए गए और आज के नए लड़के टॉस रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट कर रहे हैं.”
दरअसल अपने बयान में उन्होंने सीधे तौर पर बीसीसीआई पर आरोप नहीं लगाए. मगर उनके पोस्ट पर एक व्यक्ति ने कमेन्ट करके लिखा कि ऐसा शायद आपके रंग की वजह से हो सकता है. विवाद तब खड़ा हुआ जब पूर्व क्रिकेटर ने इसके प्रति सहमति जताई. उन्होंने भी माना कि शायद बीसीसीआई ने रंगभेद करके ही उन्हें टॉस प्रेजेंटेशन या पिच रिपोर्ट जैसे मौके नहीं दिए.
पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन इस बार IPL में कमेंट्री करते हुए नहीं दिखेंगे. वहीं कमेन्ट सेक्शन में कुछ लोग शिवारामाकृष्णन के समर्थन में आए, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया.
करियर की बात करें तो लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन लेग स्पिन गेंदबाज हुआ करते थे. उन्होंने 9 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 26 विकेट लिए. इसके अलावा 16 वनडे मैचों में उनके नाम 15 विकेट हैं. वो 1983-1987 तक टीम इंडिया के लिए खेले.
यह भी पढ़ें:
IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी
.
दिग्गज क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, BCCI पर लगाए ‘रंगभेद’ के संगीन आरोप

Source link