Last Updated:
Vermi Compost Khad: छतरपुर जिले के बर्रोही गांव के रहने वाले शुब्बन जिनके पास खेतीवाड़ी की जमीन तो थी. लेकिन महंगी खाद उनके लिए समस्या बनती जा रही थी. उन्हें किसी ने केंचुआ खाद बनाने की सलाह दी और आज दूसरों को भी केंचुआ खाद बनाना सिखा रहे हैं.
Vermi Compost Khad: छतरपुर जिले के बर्रोही गांव के रहने वाले शुब्बन जिनके पास थोड़ी बहुत खेती की जमीन तो थी. लेकिन महंगी खाद उनके लिए समस्या बनती जा रही थी. उन्हें किसी ने केंचुआ खाद बनाने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग भी ली. आज शुब्बन खुद ही 7 महीने से केंचुआ खाद बना रहे हैं और दूसरों को भी केंचुआ खाद बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. साथ ही केचुआ खाद बेच भी रहे हैं जिससे उन्हें आमदनी भी हो रही है.
7 महीने से बना रहे केंचुआ खाद
शुब्बन के मुताबिक, वो पिछले 7 महीने से केंचुआ खाद बना रहे हैं. केंचुआ खाद बनाने में पूरा परिवार सहयोग देता है. अब तो केंचुआ खाद बनाने में एक्सपर्ट हो गए हैं. हमारे यहां की केंचुआ खाद किसान भाई खरीदने भी लगे हैं.
ऐसे बनाते हैं खाद
शुब्बन आगे बताते हैं कि केंचुआ खाद बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है. इस खाद को बनाने में मेहनत लगती है. केंचुआ खाद को तैयार करने के लिए गोबर की उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है जितनी केंचुआ की होती है. सबसे महत्वपूर्ण इसमें गोबर तैयार करना होता है. गोबर को सही ढंग से मीसकर ही डालना चाहिए. गोबर में मिट्टी, धूल नहीं मिलनी चाहिए. गोबर को सही से मीसने के बाद एक बेड में 5 से 6 किलो केंचुआ डाल दीजिए. अगर गोबर अच्छे से मीसा हुआ है तो लगभग 60 दिनों में भी खाद बनकर तैयार हो जाती है. इस बात का विशेष ख्याल रखें कि बेड में पानी का छिड़काव करते रहें ताकि केंचुआ गर्मी से मरे नहीं.
इतने रुपए किलो बेचते हैं
अभी शुरुआत में आसपास के किसान भाई ही केंचुआ खाद खरीद रहे हैं. केंचुआ खाद 10 रुपए किलो बेच रहे हैं. हालांकि, केंचुआ खाद का रेट 15 रुपए किलो चलता है, क्योंकि ये शुद्ध खाद है. आसपास के किसान भाइयों को अभी 10 रुपए किलो में ही दे देते हैं.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें
.