शुक्र ने बदली राशि: राशिफल: 1 मार्च तक शुक्र रहेगा कुंभ राशि में; मेष, वृष और मकर राशि के लिए शुभ रहेगा आने वाला समय

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

5 फरवरी की रात शुक्र कुंभ राशि में आ गया है। अब ये ग्रह 1 मार्च तक इसी राशि में रहेगा। शुक्र प्रेम, सुख, वैभव और रचनात्मकता के कारक है। शनि की कुंभ राशि में शुक्र के आने से लोगों के काम में और विचारों में नवीनता आएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुक्र का कैसा असर रहेगा…

शुक्र इस राशि के ग्याहरवें भाव में है, जिससे ये समय आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहने वाला है। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध में तालमेल रहेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी होने के योग हैं।

राशि स्वामी शुक्र दसवें भाव में है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे, जिससे पदोन्नति हो सकती है।

शुक्र नौवें भाव में है। लंबी दूरी की यात्राएं सुखद और लाभकारी रहेंगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता या गुरुजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

शुक्र इस राशि के आठवें भाव में है। ये समय अचानक धन लाभ दिला सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। गलत संबंध और रहस्य उजागर हो सकते हैं। ऐसे संबंधों से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध में पारदर्शिता बनाए रखें।

सप्तम भाव में शुक्र का होना वैवाहिक जीवन और साझेदारी के लिए शुभ साबित होगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं और सार्वजनिक जीवन में आपकी छवि में सुधार होगा।

छठे भाव का शुक्र शत्रुओं पर विजय दिलाएगा, लेकिन विलासिता पर अधिक खर्च भी कराएगी, जिससे बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर खान-पान को लेकर। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें।

शुक्र आपके पंचम भाव में है। लव लाइफ के लिए ये सबसे बेहतर समय है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है और आपकी रचनात्मक प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। निवेश से लाभ होने की संभावना है और आप मनोरंजन में समय बिताएंगे।

चतुर्थ भाव का शुक्र सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। आप नया वाहन या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और माता का सहयोग प्राप्त होगा। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च होने के योग हैं।

तृतीय भाव में शुक्र आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक और आनंददायक रहेंगी। संचार कौशल में सुधार होगा, जिससे आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

द्वितीय भाव में शुक्र होने से धन संचय होगा। वाणी में मधुरता आएगी, बिगड़े काम भी बन जाएंगे। पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेंगे।

शुक्र आपकी ही राशि में है। ये व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा। लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप खुद पर ध्यान देंगे। ये आपके लिए आत्म-विकास का समय है।

बारहवें भाव में शुक्र होने से विदेश यात्रा या बाहरी संपर्कों से लाभ मिल सकता है। हालांकि, यह ग्रह विलासिता और सुख-साधनों पर खर्च बढ़ाएगा। नींद की कमी या आंखों से जुड़ी छोटी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आराम का ध्यान रखें।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *