शुक्र ने बदली राशि: 14 सितंबर तक शुक्र रहेगा कर्क राशि में, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Venus Will Remain In Cancer Till 14th September, Effects Of Venus On All The 12 Zodiac Signs, Shukra Ka Rashi Parivartan In Hindi

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह 20 अगस्त की रात राशि बदलकर कर्क में आ गया है। अब यह ग्रह 14 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा कर्क का स्वामी है, जो कि शुक्र से मित्र भाव रखता है। शुक्र विलासिता देने वाला ग्रह है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, शुक्र के कर्क राशि में आने से इसकी पूर्ण दृष्टि मकर पर रहेगी, जो कि इसके मित्र शनि की राशि है। अतः मकर राशि के लोगों को शुक्र की वजह से लाभ होने की संभावना है। कर्क राशि में शुक्र आने से देश में सत्ता पक्ष को राहत मिल सकती है। कई दिनों से चल रहे विरोध-आंदोलनों के बाद भी सरकार की स्थिति मजबूत हो जाएगी। अब जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र का कैसा असर रहने वाला है…

  • मेष – चौथा शुक्र कुछ व्यापारिक गतिविधियों को बाधित कर सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहने की संभावना है। सोच-विचार कर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
  • वृषभ – तीसरा शुक्र पुराने मित्रों से मिलन करवाएगा। पारिवारिक स्थितियों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा, लाभ के योग बन सकते हैं।
  • मिथुन – आपके लिए दूसरा शुक्र लाभ देने वाला रहेगा। संतान की मदद से सुख प्राप्त होगा। अपने लिए समय निकाल पाएंगे, मन शांत रहेगा।
  • कर्क – प्रथम शुक्र की वजह से स्थितियां सामान्य रहने की संभावनाएं हैं। जरूरी कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। निवेश से बचें।
  • सिंह – इस राशि के लिए बारहवें भाव में शुक्र रहेगा। यह वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ा सकता है। प्रेम प्रसंग में निराशा हो सकती है। कार्य अधिक करने पड़ सकते हैं।
  • कन्या – एकादश शुक्र न्यायालयीन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नई योजनाओं को पूर्ण करने की जिम्मेदारी मिलेगी।
  • तुला – दशम शुक्र अटके कार्यों में गति प्रदान करेगा। निश्चित समय में कार्य करने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
  • वृश्चिक – नवम शुक्र वृश्चिक राशि के लोगों के प्रभाव में वृद्धि करेगा, लेकिन ध्यान रखें अति आत्मविश्वास हानिकारक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • धनु – अष्टम शुक्र की वजह से अटका धन वापस मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। विषम परिस्थितियों से निपटने में सफलता मिलेगी।
  • मकर – सप्तम शुक्र के कारण उत्साह में वृद्धि होगी, सोच सकारात्मक बनी रहेगी। धन लाभ के पूरे आसार हैं। तकनीक के क्षेत्र में कार्य करने वालों को लाभ होगा।
  • कुंभ – षष्ठम शुक्र कार्यों की वृद्धि करेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिलेगा। क्रोध बना रहेगा, धैर्य से काम लेना होगा।
  • मीन – पंचम शुक्र बेहतर स्थितियां बनाएगा। अनुमान से अधिक लाभ प्राप्त होगा एवं सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *