सिवनी में तेज आवाज में डीजे बचाने पर वाहन जब्त: नियम उल्लंघन पर पुलिस ने की कार्रवाई, परीक्षाओं के चलते जिले में है प्रतिबंध – Seoni News


सिवनी में वार्षिक परीक्षाओं के बीच छात्रों को शांत माहौल देने के लिएजिले में प्रशासन सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में छपारा थाना पुलिस ने देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वाले एक संचालक पर कार्रवाई करते हुए उसका साउंड सिस्टम और वाहन जब्त कर लिया। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवार ने दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा अवधि में देर रात तक लाउड स्पीकर और डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद छपारा क्षेत्र में तय समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई थाना प्रभारी ने साफ कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी संचालक तय समय के बाद या तेज आवाज में डीजे बजाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति बनाए रखने की अपील पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था की सूचना तुरंत पुलिस को दें। परीक्षा अवधि में क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण मिल सके। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *