सब्जी एक लाभ अनेक, चिकन-मटन से तगड़ा है स्वाद, फायदे जानकर आप भी बिना खाए नहीं रहेंगे

Last Updated:

Benefits of mushroom vegetable: मशरूम खाने के कई फायदे हैं और इसीलिए अब कई लोग अपने घरों में मशरूम उगा रहे हैं. मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी प्रोवाइड करते हैं, जैसे हार्ट …और पढ़ें

रायबरेली: लोग अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में कई तरह के फलों, ड्राई फ्रूट्स एवं कई मौसमी सब्जियों का उपयोग करते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और वे शारीरिक रूप से फिट दिखते है. इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे है, जिसका सेवन करने से आप फिट रहने के साथ ही कई बीमारियों से भी बच सकते है. हम बात कर रहे है मशरूम की, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह हमारे शरीर को फिट रखने के साथ ही हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है.

रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (MD आयुर्वेद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर, राजस्थान) ने Local 18 से बात करते हुए बताया कि मशरूम का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है. इसमें लो सोडियम होता है, जो बीपी के मरीजों के लिए कारगर साबित होता है. साथ ही इसमें एंटी कैंसर पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करते है. मशरूम हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है, क्योंकि इसमें विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में कारगर होता है.

मशरूम याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद
मशरूम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. मशरूम हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन डी, सोडियम, फाइबर, सेलेनियम पाए जाते हैं, जो हमारी मांसपेशियों की सक्रियता और याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद होते है.

मशरूम स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती है कि मशरूम हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही हमारी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते है. साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में कारगर साबित होते है.

homelifestyle

सब्जी एक लाभ अनेक, फायदे जानकर आप भी बिना खाए नहीं रहेंगे

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *