Vegetable Gardening Hack: अंडे के छिलके ही नहीं एग ट्रे भी प्लांट्स के लिए फायदेमंद,घर पर आलू उगाने के लिए इस तरह से करें यूज

Last Updated:

Growing Potatoes Tips and Tricks: यदि आप घर पर सब्जियां उगाना पसंद करते हैं, तो ये गार्डिनिंग हैक्स आपके लिए है. अंडे के छिलके से खाद बनाने के अलावा आप इसके ट्रे का इस्तेमाल आलू को जल्दी उगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Zoom

How To Grow Aloo At Home: आलू हर सीजन में खाए जाने वाली सब्जी है. इसे जैसे चाहें वैसे कुकिंग से लेकर क्लीनिंग तक में इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, इसे उगाना भी बहुत आसान है. इसे आप बालकनी में रखे गमलों में भी उगा सकते हैं. हालांकि लोग टमाटर, मिर्च, धनिया जैसी चीजों को उगाना ज्यादा सरल मानते हैं. लेकिन एग ट्रे का ये हैक अगर आपने एक बार आजमा लिया तो उसके बाद आप बाजार से आलू खरीदना ही बंद कर देंगे.

एग ट्रे से आलू उगाने का तरीका
अभी तक आपने सिर्फ अंडे के छिलके के फायदों के बारे में जाना होगा. अंडे के छिलके जिस तरह से गार्डन की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, वैसे ही इसका इसका ट्रे भी गार्डिनिंग के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आज हम आपके साथ अंडे के डिस्पोजेबल क्रेट को गार्डिनिंग में इस्तेमाल करने का नायाब तरीका यहां बता रहे हैं.

चिटिंग गार्डिनिंग मैथ्ड
चिटिंग गार्डिनिंग की एक कारगर तकनीक है. इसका इस्तेमाल आलू और इसके तरह जड़ों में उगने वाले सब्जियों को अंकुरित करने के लिए किया जाता है. ऐसे में आलू को उगाने के लिए इसे अच्छी तरह से अंकुरित करने का ये एक बहुत ही आसान तरीका होता है.  एक अंकुरित आलू से कम से कम आपको 5- 10 नए आलू मिलते हैं. इसलिए आलू अंकुरित अच्छी तरह से अंकुरित करना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए आप फरवरी से ही तैयारी शुरू कर सकते हैं.

एग ट्रे का यूज
आलू को अंकुरित करने के लिए सबसे पहले ताजे और बिना किसी धाग धब्बे वाले आलू का चयन करें. एक अच्छी उपज के लिए फर्स्ट क्लास क्वालिटी का बीज होना जरूरी है. इसके बाद इसे एग ट्रे में रखें, ध्यान रखें आलू का उभरा हुआ हिस्सा ऊपर की ओर होना चाहिए. अब इसे किसी ठंडी और रोशनी वाली जगह पर रख दें. छह हफ्ते में आलू अच्छी तरह से अंकुरित हो जाएंगे. इसके बाद इसे आप मिट्टी में रोप सकते हैं. ऐसा करने से आलू की फसल तैजी से बढ़ेगी और आप इसे जल्दी खाने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

घर पर आलू उगाने के लिए इस तरह से करें यूज एग ट्रे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *