Last Updated:
Vastu For Home: वास्तु शास्त्र अनुसार तुलसी, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रतीक है. अगर इनको सही दिशा में लगाया जाए तो आपके लिए शुभ और लाभकारी होगा.
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाना वास्तु शास्त्र में बेहद लाभकारी माना गया है. यह न केवल घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.तुलसी को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. यह नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है. घर में प्रेम सामंजस, सुख, समृद्धि को आकर्षित करता है. साथ ही साथ तुलसी को हमेशा पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है.

घड़ी की दिशा पश्चिम और उत्तर दिशा में घड़ी लगाना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. घड़ी समय का प्रतीक होता है और इसे सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बनता है. उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों के जीवन में समय का सही उपयोग होता है. वित्तीय स्थिति मजबूत होती है और मन में अनुशासन और स्थिरता आती है. जबकि पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर में संतुलन और व्यवस्था बनी रहती है. यह दिशा परिवार में स्थिरता और सुख शांति लाने में मदद करता है पश्चिम दिशा में लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को कम करती है और घर के वातावरण को सुखद और खुशहाल बनाता है.

घर में फर्नीचर रखने की सही दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और ऑफिस में फर्नीचर का सही दिशा और स्थान बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि यह घर की ऊर्जा सुख समृद्धि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है.दक्षिण पश्चिम दिशा में फर्नीचर रखना सबसे लाभकारी माना जाता है.दक्षिण पश्चिम दिशा स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है.भारी फर्नीचर जैसे अलमारी सोफा या पलंग दक्षिण दिशा में रखने से घर में संतुलन और स्थिरता बन जाती है. इससे घर के सदस्यों के जीवन में मानसिक और वित्तीय स्तिथि अच्छी आती है और घर का माहौल शांत होता है.

घर मे लगे खिड़कियों की दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़कियों की दिशा घर की सकारात्मक ऊर्जा और परिवार की खुशी पर बड़ा असर डालती है. कहा जाता है खिड़कियां मुख्य रूप से दक्षिण और पश्चिम दिशा में हो तो यह लाभकारी माना जाता है. दक्षिण दिशा की खिड़कियां घर में सुख समृद्धि और सुरक्षा लाने में मदद करती है. जबकि यह गर्मी और प्रकाश को नियंत्रित करती है और घर के वातावरण में स्थिरता बनाए रखती है. वहीं पश्चिम दिशा की खिड़कियां घर में स्थाई धन और सफलता के लिए शुभ माना जाता है. यह दिशा सूर्यास्त की ऊर्जा को अंदर आने देती है, जिससे घर में सकारात्मकता और संतुलन बढाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोने की दिशा का हमारे जीवन और स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है. उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना उचित नहीं माना जाता है. ऐसा करने से नींद में बाधा होती है और मानसिक तनाव थकान और कभी-कभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होती है. उत्तर दिशा को धरती का ध्रुवीय क्षेत्र माना जाता है और यह स्थिर और भारी ऊर्जा रखता है. जब हमारा सर उत्तर की तरफ होता है तो शरीर की ऊर्जा पृथ्वी की ऊर्जा में टकराव होने लगता है. इसका असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. इसकी वजह से सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर करके सोना वास्तु के अनुसार फायदेमंद माना गया है.
.