सिवनी में वैन-बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल: मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर; दारोट गांव के पास हादसा – Seoni News

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में दारोट गांव के पास मंगलवार देर रात एक वैन और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है।

.

जानकारी के अनुसार, एटीएम मशीनों में कैश डालने वाली एक वैन घंसौर से लखनादौन की ओर जा रही थी। इसी दौरान कहानी की तरफ से घंसौर जा रहे बाइक सवार संत कुमार इनवाती (40 वर्ष) से वैन की टक्कर हो गई।

हादसे में संत कुमार इनवाती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।

टीआई बोले- वैन की टक्कर से बाइक सवार घायल है

सूचना मिलने पर घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि उन्हें एक बाइक चालक के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और घायल के संबंध में और भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां लोगों और वाहनों का आवाजाही अधिक रहता है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई अन्य व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *