टॉप-10 फर्म्स में 8 की वैल्यू ₹4.55 लाख करोड़ बढ़ी: रिलायंस को ₹1.41 लाख करोड़ का फायदा; AI की वजह से IT कंपनियों की वैल्यूएशन गिरी


पिछले हफ्ते शेयर बाजार में रही तेजी के कारण भारत के टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल फर्म्स में से 8 की कम्बाइंड मार्केट वैल्यूएशन 4.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज इनमें सबसे बड़ी गेनर रही। बीते 5 दिनों में सेंसेक्स 2,857.46 अंक या 3.53% चढ़ा। इससे टॉप-10 में रिलायंस, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर गेनर्स रहे, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस की वैल्यूएशंस घटीं। बैंकिंग और टेलीकॉम शेयरों में रही तेजी बाजार की इस रैली में बैंकिंग और टेलीकॉम सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू ₹52,516.39 करोड़ बढ़कर ₹11.62 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यू में ₹52,476.97 करोड़ का उछाल आया, जबकि एचडीएफसी बैंक की वैल्यू ₹32,350.28 करोड़ बढ़ी है। सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) की मार्केट कैप भी ₹45,460.79 करोड़ बढ़कर ₹9.84 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गई। एलआईसी और बजाज फाइनेंस को भी फायदा सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) की मार्केट वैल्यू में भी पिछले हफ्ते बड़ा सुधार दिखा। एलआईसी की वैल्यूएशन ₹64,926.1 करोड़ बढ़कर ₹5.70 लाख करोड़ हो गई। वहीं, बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप में ₹48,659.83 करोड़ का इजाफा हुआ, जिससे इसकी कुल वैल्यू ₹6.10 लाख करोड़ पर पहुंच गई। एफएमसीजी सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की वैल्यू में भी ₹17,058.03 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आईटी कंपनियों की वैल्यू ₹1.51 लाख करोड़ घटी एक तरफ जहां 8 कंपनियों ने मुनाफा कमाया, वहीं आईटी सेक्टर की दो सबसे बड़ी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस के लिए पिछला हफ्ता खराब रहा। टीसीएस की मार्केट वैल्यू ₹88,172.8 करोड़ कम होकर ₹10.64 लाख करोड़ रह गई। इसी तरह इंफोसिस की वैल्यू में भी ₹63,462.66 करोड़ की गिरावट आई। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में टेक कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन और एआई (AI) तकनीक की तेज रफ्तार को लेकर भविष्य की चिंताओं की वजह से निवेशकों ने आईटी शेयरों में बिकवाली की। इसके अलावा वैल्यूएशन को लेकर बढ़ती चिंताओं ने भी इन शेयरों पर दबाव बनाया। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *