वैलेंटाइन डे: 86% भारतीय महिलाओं को गिफ्ट नहीं पसंद: 76 फीसदी महिलाओं को सरप्राइज ट्रिप ज्यादा पसंद, इनका मानना- प्लानिंग में पुरुषों को आगे आना चाहिए


वैलेंटाइन वीक आते ही हर तरफ चॉकलेट, गुलाब और डिनर डेट की बातें शुरू हो जाती हैं। ब्रांड्स ऑफर निकालते हैं, रेस्टोरेंट्स स्पेशल मेन्यू लाते हैं और ई-कॉमर्स एप्स गिफ्ट सेक्शन से भर जाते हैं। लेकिन इस साल तस्वीर थोड़ी बदली दिख रही है। अब ट्रैवल नया ‘लव लैंग्वेज’ बन रहा है। बुकिंग डॉट कॉम के हालिया सर्वे के मुताबिक, 86% भारतीयों ने माना कि जब पार्टनर खुद पहल कर पूरी ट्रिप प्लान और बुक कर दे, तो वह उन्हें सबसे अधिक पसंद आता है। वैलेंटाइन वीकेंड पर कहां जा रहे कपल्स? ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के डेटा में इस साल बड़ा उछाल दिख रहा है। वैलेंटाइन वीक में होटल बुकिंग्स में करीब 175% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। घूमने के लिए ये डेस्टिनेशंस सबसे आगे पॉन्डिचेरी 48% ज्यादा सर्च हुई है। यहां लोगों को समुद्री किनारा, फ्रेंच गलियां और स्लो वॉक्स का आकर्षण पसंद आ रहा है। तिरुवनंतपुरम 41% उछाल दिखी। यहां का क्लिफ साइड व्यू और कैफे कल्चर युवा कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। उदयपुर 33% बढ़त हुई है। यह यूं तो कई सालों से प्रचलित है। यहां की झीलें, महल और हेरिटेज स्टे अब भी कपल्स में फेवरेट हैं। दुबई-हॉन्गकॉन्ग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये डेस्टिनेशंस लोकप्रिय बनी हुई हैं, जबकि कोलंबो में बुकिंग्स में 65% से ज्यादा ग्रोथ दिखी है। महिलाओं के लिए ‘एफर्ट’ सबसे बड़ा गिफ्ट 76 फीसदी महिलाओं का मानना है कि छुट्टियों की प्लानिंग में पुरुषों को आगे आना चाहिए 92 फीसदी महिलाओं को उनके पार्टनर का ट्रिप प्लान करना आकर्षक लगता है। 82 फीसदी महिलाएं उन पार्टनर्स को प्राथमिकता देती हैं जो अच्छे एक्सपीरियंस रखें, सिर्फ महंगे गिफ्ट नहीं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *