Valentines Day 2026 Celebrations Live Updates: वैलेंटाइन डे हिस्ट्री, कैसे करें सेलिब्रेट, लव कोट्स, मैसेज, वीडियोज, पढ़ें सभी अपडेट्स

Valentines Day 2026 Celebrations Live Updates: फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है, क्योंकि 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक कई तरह के अलग-अलग स्पेशल डेज सेलिब्रेट किए जाते हैं. कल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा. प्रेमी जोड़े हों या फिर कोई न्यूली मैरिड कपल, उनके लिए वैलेंटाइन डे काफी स्पेशल होता है. हर कोई अपने-अपने तरीके, अंदाज में इस दिन को स्पेशल बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हैं. कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं, डिनर प्लान करते हैं, लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं. चलिए जानते हैं वैलेंटाइन डे कब और कैसे शुरू हुआ, क्या है इसका इतिहास, आप किस तरह से सेलिब्रेट कर सकते हैं ये स्पेशल डे, क्या तोहफे दे सकते हैं, क्या विशेज भेज सकते हैं, अगर आपका लाइफ पार्टनर आपके करीब नहीं है.

February 14, 202600:05 IST

ये देश करता है वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा खर्च, पेट डॉग के लिए भी खरीदते हैं गिफ्ट

2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 27.6 मिलियन अमेरिकी परिवारों ने वैलेंटाइन डे पर अपने पालतू कुत्तों को उपहार दिए, और 17.1 मिलियन से अधिक परिवारों ने अपनी बिल्लियों के लिए उपहार खरीदे. कुल मिलाकर, अमेरिकी परिवारों ने वैलेंटाइन डे पर अपने पालतू जानवरों के लिए उपहारों पर अनुमानित 751.3 मिलियन डॉलर खर्च किए. इतना ही नहीं हॉलमार्क के अनुसार, हर साल 14 फरवरी को 14.5 करोड़ वैलेंटाइन डे कार्ड बिकते हैं. वहीं, नेशनल रिटेल फाउंडेशन की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकियों ने 2023 में वैलेंटाइन डे के उपहारों पर लगभग 26 बिलियन डॉलर खर्च किए थे.

February 13, 202623:15 IST

एक गलतफहमी के साथ शुरू हुआ वैलेंटाइन डे पर फूल देने का ट्रेंड

वैलेंटाइन डे पर फूल देने की परंपरा कोई नया ट्रेंड नहीं है. 17वीं शताब्दी से लोग अपने पसंदीदा लोगों को इस दिन गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते आ रहे हैं. लेकिन इसकी शुरुआत एक गलतफहमी के साथ हुई थी. आज लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. 1700 के दशक के अंत में लेडी मोंटागु, जो तुर्की में ब्रिटिश राजदूत की पत्नी थीं, वहां की एक परंपरा को गलत समझ बैठीं. लोग तुकबंदी वाले शब्दों से गुप्त संदेश देते थे, लेकिन उन्होंने सोचा कि फूलों के जरिए संदेश दिए जाते हैं. इसके बाद “फूलों की भाषा” का विचार यूरोप में फैल गया. धीरे-धीरे लाल गुलाब प्रेम और रोमांस का प्रतीक बन गया.

February 13, 202622:17 IST

वेलेंटाइन डे पर पिंंक ग्लो के लिए लगाएं ये फेस मास्क

वेलेंटाइन डे पर फेशियल ग्लो के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इंस्टाग्राम पर वायरल ये फेस पैक लगाएं चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो नजर आने लगेगा.

February 13, 202621:01 IST

अब तक नहीं मिला वेलेंटाइन, तो उदास होने की जरूरत नहीं, प्लान करें गैलेंटाइन

वेलेंटाइन डे पर लोग अक्सर बहुत अकेलापन महसूस करते हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस दिन को अकेले गुजारना पड़े किसी के भी साथ डेट पर चले जाते हैं. इसका एक्सपीरियंस अच्छा भी हो सकता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है. खासतौर पर ऐसे टाइम पर जब आपके साथ कभी भी स्कैम हो सकता है. ऐसे में यदि आपको आपका वेलेंटाइन नहीं मिला है, तो उदास रहने या किसी रैंडम लोगों के साथ डेट प्लान करन से बेहतर है अपने अच्छे दोस्त के साथ गैलेंटाइन सेलिब्रेट करें. आज कल ये ट्रेंड युवा में काफी फेमस हो रहा है.

February 13, 202619:45 IST

वेलेंटाइन डे पर स्कैमर्स की नजर, एक गलती और खाली हो जाएगी जेब

वेलेंटाइन डे पर लोग प्यार में मदमस्त होते हैं.इस बार इसका फायदा उठाने के लिए स्कैमर्स ने कमर कस ली है. कई लोग रोमांस,गिव-अवे स्कैम का शिकार हो रहे हैं. यदि आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं, तो इसका फायदा ये स्कैर्स उठा सकते हैं. प्यारी-प्यारी बाते करके और फ्री ऑफर देकर ये लोगों को फंसाते हैं और पैसे लुटते हैं.

February 13, 202617:41 IST

वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली-NCR के बेस्ट डेस्टिनेशन

यदि आप वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली में रोमांटिक शाम के लिए इन जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं. इसमें रोज़ कैफ़े, मालवीय नगर, साउथ दिल्ली हाउस #309 बाय स्वीट ऑब्सेशन, डीएलएफ साउथ पॉइंट मॉल, गोल्फ कोर्स रोड, हाउस ऑफ़ बोहो, अंसल प्लाज़ा मॉल, खेल गाँव मार्ग, फियाबा, सेक्टर 116, नोएडा, डिटास, महरौली, दक्षिण दिल्ली, कोबा, वसंत स्क्वायर मॉल, वसंत कुंज. यहां आपको इंस्टाग्राम के लिए परफेक्ट फोटोज भी मिलेंगे.

February 13, 202616:25 IST

महबूब से ऐसे बयां करें दिल का हाल, पढ़ें मोहसिन नकवी की गजल

इतनी मुद्दत बा’द मिले हो
किन सोचों में गुम फिरते हो

इतने ख़ाइफ़ क्यूँ रहते हो
हर आहट से डर जाते हो

तेज़ हवा ने मुझ से पूछा
रेत पे क्या लिखते रहते हो

काश कोई हम से भी पूछे
रात गए तक क्यूँ जागे हो

में दरिया से भी डरता हूँ
तुम दरिया से भी गहरे हो

कौन सी बात है तुम में ऐसी
इतने अच्छे क्यूँ लगते हो

पीछे मुड़ कर क्यूँ देखा था
पत्थर बन कर क्या तकते हो

जाओ जीत का जश्न मनाओ
में झूटा हूँ तुम सच्चे हो

अपने शहर के सब लोगों से
मेरी ख़ातिर क्यूँ उलझे हो

कहने को रहते हो दिल में
फिर भी कितने दूर खड़े हो

रात हमें कुछ याद नहीं था
रात बहुत ही याद आए हो

हम से न पूछो हिज्र के क़िस्से
अपनी कहो अब तुम कैसे हो

February 13, 202615:18 IST

वैलेंटाइन डे पर विहिप का फूहड़ता फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी

प्यार के इस महीने में युवाओं में खूब जोश, मस्ती देखी जा सकती है. हालांकि, कई जगह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मोर्चा थाम लिया है और कहीं भी वैलेंटाइन डे की आड़ में अश्लीलता, लव जिहाद, फूहड़ता फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. जो लोग ऐसा करते पाए गए, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. विहिप के अनुसार, वे इस स्पेशल डे के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इसकी आड़ में जो सार्वजनिक स्थानों पर फूहड़ता की जाती है, उसके सख्त खिलाफ है. वैलेंटाइन डे के दिन किसी भी हिंदू बहनों को परेशान किया जाएगा, तो उनकी पूरी मदद की जाएगी.

February 13, 202615:09 IST

सिंगल लोग न हों निराश, ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे पर आप अकेले हैं यानी सिंगल हैं तो आप परेशान न हों. आप भी क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. आप अपने सिंगल दोस्तों के साथ जश्न मनाएं. उनके साथ बाहर घूमने जाएं. अपने शौक पूरे करें. ऐसा नहीं कि इस दिन को सिर्फ प्रेमी जोड़े, कपल ही मना सकते हैं. वैलेंटाइन डे पर सेल्फ-लव भी जरूरी है. खुद को महत्व देना, खुद से प्यार करना भी मायने रखता है. आप खुद के साथ डेट पर निकल जाएं, अपनी फेवरेट जगह, किसी रेस्तरां, लॉन्ग ड्राइव आदि. फेवरेट रेस्तरां में जाकर डिनर करें. कोई फेवरेट ड्रेस पहनने से भी आपको सुकून मिलेगा. मन से ये बात निकाल दें कि आज वैलेंटाइन डे है और आपके साथ कोई नहीं है. आज नहीं तो कल आपकी भी जिंदगी में एक प्यारा सा दोस्त, प्यार शामिल हो ही जाएगा.

February 13, 202614:05 IST

किस डे पर अपने लवर को भेजें ये स्पेशल मैसेज

होंठों से होंठों का ये एहसास दिल तक उतर जाता है,
तुम्हें किस करके दिन बन जाता है.
Happy Kiss Day 2026!

 

Kiss की न होती है कोई भाषा
और ना ही होता है इसका कोई धर्म
आज के दिन तुम मुझे प्यार से कर लो एक किस
क्योंकि मैं तुम्हें कर रहा हूं बहुत मिस.
Kiss Day की शुभकामनाएं!

प्यार का मौसम है, थोड़ा इश्क ही कर लो
अगर है मोहब्बत, तो बाहों में भर लो
चलो मेरे संग, सपनों की दुनिया घूम लो
रोज हम चूमा करते हैं, आज तुम किस कर लो.

हैप्पी किस डे!

मेरे इश्क का अफसाना भी है
इसमें प्यार का खजाना भी है.
चाहते हैं आपसे एक किस मांगना
आज तो मांगने का बहाना भी है.

Happy Kiss Day 2026

 

February 13, 202613:24 IST

वैलेंटाइन वीक में आज कौन सा Day

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने से पहले 7 से 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है. ये प्यार और रिश्तों को समर्पित 7 दिनों का स्पेशल सप्ताह है. इसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से हुई थी. फिर प्रपोज डे,  चॉकलेट डे, टेडी डे,  प्रॉमिस डे, हग डे और आज यानी 13 फरवरी को किस डे (Kiss day) मनाया जा रहा है. अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा, जो लवर्स, कपल्स के लिए पूरे सप्ताह का सबसे खास दिन होता है. किस डे पर कपल्स एक-दूसरे को माथे, गाल, हाथ, होंठों पर kiss करके अपने प्यार, अपनी भावनाओं को बयां करते हैं.

February 13, 202613:15 IST

कब शुरू हुआ वैलेंटाइन डे मनाने का सिलसिला

प्यार, रोमांस, प्रेम, स्नेह का प्रतीक है वैलेंटाइन डे. लोग इस दिन लाल गुलाब, चॉकलेट्स, कार्ड्स आदि प्यारे तोहफे देकर अपनी दिल की बात उसके सामने बयां करते हैं, जिसे वे मन ही मन चाहते आ रहे हैं. खबरों के अनुसार, वैलेंटाइन डे की शुरुआत 5वीं शताब्दी में शुरू हुआ. पोप गेलैसियस प्रथम ने 14 फरवरी को शहीद पादरी संत वैलेंटाइन के सम्मान में संत वैलेंटाइन डे की घोषणा की थी. रोम के सम्राट क्लाउडियस द्वारा शादी पर पाबंदी के विरोध में शादी करने वाले संत वैलेंटाइन को याद करके मनाया जाता है.

February 13, 202613:14 IST

सबसे पहला कार्ड किसने और कब दिया?

वैलेंटाइन डे मूल रूप से ईसाइयों का एक धार्मिक पर्व था, लेकिन 14वीं-15वीं शताब्दी में ये दिन प्यार और रोमांस से जुड़ गया. सबसे पुराना वैलेंटाइन कार्ड 1415 में चार्ल्स, ड्यूक ऑफ ऑरलियन्स द्वारा अपनी पत्नी को दिया गया था. मध्ययुगीन यूरोप में इसे वसंत की शुरुआत से जोड़ा जाता था. फिर बाद में 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड में इस दिन विशेज कार्ड, फूल, देने लगे.

February 13, 202612:42 IST

कल 14 फरवरी को मनाया जाएगा वैलेंटाइन डे

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. यह हर उस प्रेमी जोड़े, मैरिड कपल्स और प्यार करने वालों के लिए स्पेशल दिन है. हर वो इंसान जो किसी से बेहद प्यार करता है, वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना पसंद करता है. इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हैं. एक-दूसरे को तोहफे देते हैं, डिनर पर जाते हैं, साथ बैठकर रोमांटिक फिल्म देखते हैं. लॉन्ग ड्राइव पर जाकर एकांत में समय बिताना पसंद करते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *