Valentine Week 2026: फरवरी की इस तारीख से शुरू हो जाता है वैलेंटाइन वीक, 7 दिन मनाए जाते हैं अलग-अलग स्पेशल डेज, देखें पूरी लिस्ट

Last Updated:

Valentine Week 2026: फरवरी का महीना हर प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है. हर प्रेमी जोड़ों, न्यूली मैरिड कपल को इस महीने का इंतजार होता है, क्योंकि हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है. लेकिन, वैलेंटाइन डे आने से पहले वैलेंटाइन वीक भी मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है. 7 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक अलग-अलग स्पेशल डेज आते हैं. इन सभी अलग दिनों को क्या कहते हैं, इन्हें कैसे सेलिब्रेट करते हैं, किस तारीख को कौन सा दिन पड़ता है, यहां जानिए विस्तार से…

7 फरवरी रोज डे (7th february Rose Day)- वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है. इस दिन लोग जिससे प्रेम करते हैं, उसे प्यार से गुलाब भेंट करते हैं. यदि आपका/आपकी कोई क्रश है तो आप उसे गुलाब देकर अपने मन की बात कह सकते हैं. लाल गुलाब यानी रेड कलर को प्यार का रंग और प्रतीक भी माना गया है.

Valentine Week 2026

8 फरवरी प्रपोज डे (Propose day)- 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है. आप वैलेंटाइन डे के 6 दिन पहले भी अपने दिल में छुपी बात को उसके सामने बयां कर सकते हैं, जिसे आप मन ही मन चाहते आ रहे हैं. अगर आपका प्रपोजल स्वीकार हो गया तो फिर तो आपका पूरा वैलेंटाइन वीक क्या वैलेंटाइन डे भी बेहद हैप्पी बीतेगा. प्रपोज करने का आपका तरीका और प्लेस ऐसा हो, जिससे सामने वाला कंफर्टेबल महसूस करे. इस दिन को मैरिड कपल, प्रेमी जोड़े भी सेलिब्रेट कर सकते हैं, दोबारा से अपने प्यार का इजहार करके.

9 फरवरी चॉकलेट डे (Chocolate day)- अगर आपका लव प्रपोजल एक्सेप्ट हो जाए तो फिर तो चॉकलेट डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड की फेवरेट चॉकलेट्स देकर उसका दिल फिर से जीत सकते हैं. रिश्ते में मिठास घोलने और हमेशा इस मिठास को बनाए रखने के लिए चॉकलेट से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है. आजकल मार्केट में ढेरों तरह के चॉकलेट हैंपर्स मिलने लगे हैं, आप कोई सा भी खरीद कर भेंट कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Valentine Week 2026

10 फरवरी टेडी डे (Teddy day)- अब जब प्रपोज कर दिया, चॉकलेट दे दिया तो फिर टेडी डे पर अपने बॉय फ्रेंड-गर्ल फ्रेंड को एक प्यारा सा टेडी भी गिफ्ट कर सकते हैं. टेडी गिफ्ट करके इस टेडी डे को स्पेशल बना सकते हैं. टेडी भी लड़कियों को बेहद पसंद होता है.

Valentine Week 2026

11 फरवरी प्रॉमिस डे (Promise day)- प्रॉमिस डे पर लोग एक-दूसरे से ये वादा करते हैं कि वे सदा साथ रहेंगे. एक-दूसरे के साथ ये रिश्ता ईमानदारी से निभाएंगे. कभी कोई चीटिंग नहीं करेंगे. एक-दूसरे की इज्जत करेंगे. रिश्ते को पूरी शिद्दत के साथ जीवन भर निभाने का लोग वादा करते हैं. आपकी भी शादी नई हुई है, आपने हाल ही में किसी को लव प्रपोजल दिया है, तो आज का दिन मौका है, जब आप अपने पार्टनर को वादा करके ये भरोसा दिला सकें कि आप हमेशा उसके साथ रहेंगे.

12 फरवरी हग डे (Hug day)- अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर को हग डे के दिन आप गले लगा कर अपने प्यार को जाहिर कर सकते हैं. प्यार को बयां करने के लिए एक-दूसरे को स्पर्श करना भी जरूरी है. गले लगाकर आप एक-दूसरे के सुख, दुख को बांट सकते हैं. जरूरी नहीं कि सिर्फ प्रेमी युगल, कपल्स ही हग डे मनाएं. माता-पिता, भाई-बहन, दोस्तों किसी को भी प्यार से गले लगाकर इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं. एक जादू की झप्पी से सब कुछ ठीक हो सकता है.

13 फरवरी किस डे (Kiss day)- किस डे 13 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है. ये दिन कपल्स, लवर्स के लिए बेहद स्पेशल होता है, क्योंकि लोग इस दिन एक-दूसरे को प्यार से Kiss करके अपनी फीलिंग्स को बयां करते हैं. जरूरी नहीं कि किस सिर्फ होंठों पर ही किया जाए, आप अपने पार्टनर को गाल, माथे, हाथों, गर्दन पर भी प्यार से चूमकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं. यदि आपका लव रिलेशनशिप हाल ही में शुरू हुआ तो अपनी पार्टनर से इजाजत जरूर लें वरना वो बुरा भी मान सकती है, आपकी इस हरकत पर.

14 फरवरी वैलेंटाइन डे (Valentine day 2026)- जब आप 7 दिनों तक ये सारे दिन सेलिब्रेट कर लेते हैं तो फिर बारी आती है 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने की. इस स्पेशल डे को हर कोई अपने तरीके से मनाता है. कोई लॉन्ग ड्राइव पर जाता है, कोई मूवी देखता है, कोई रेस्तरां में रोमांटिक डिनर करता है. आपने यदि प्रपोज डे पर अपनी क्रश को प्रपोज नहीं किया तो वैलेंटाइन डे पर आप अपने प्यार का इजहार कर सकत हैं. प्यार का इजहार खाली हाथ नहीं, बल्कि लाल गुलाब, टेडी बियर, चॉकलेंट्स या कोई भी प्यारा सा तोहफा देकर करें.

homelifestyle

फरवरी की इस तारीख से शुरू हो जाता है वैलेंटाइन वीक, 7 दिन मनाए जाते हैं ये डेज

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *