वैभव सूर्यवंशी के सिक्स ने तोड़ी पानी की पाइप लाइन, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

Vaibhav Suryavanshi Breaks Water Pipe: सामने चाहे कितना भी धुरंधर गेंदबाज क्यों नया हो, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला सबकी बराबर धुनाई करता है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन अभी काफी दूर है, लेकिन वैभव समेत राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ियों ने अभी से जमकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव ने ऐसा शॉट लगाया कि पानी का पाइप ही फूट गया.

राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है. वैभव ने अभ्यास करते समय ऐसा जानदार पुल शॉट लगाया कि गेंद लगने के कारण पाइपलाइन ही फट गई. पाइपलाइन टूटने की वजह से पानी बहने लगा था.

वैभव सूर्यवंशी पिछले दिनों दसवीं कक्षा के सीबीएसई बोर्ड एग्जाम नया देने के कारण चर्चा में रहे हैं. फिलहाल वैभव राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ हैं और IPL 2026 की तैयारियों में व्यस्त हैं. एक मीडिया चैनल के हवाले से उनके पिता, संजीव ने बताया कि वैभव इस साल क्रिकेट प्रैक्टिस में व्यस्त रहने के कारण बोर्ड की परीक्षा नहीं देंगे.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

भारतीय टीम ने कुछ दिन पहले ही अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की यादगार और ऐतिहासिक पारी खेली थी. उस वर्ल्ड कप में वैभव ने कुल 439 रन बनाए थे और पूरे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. पिछले साल ही वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जहां उन्होंने केवल 7 मैचों में 252 रन बनाए थे. पूरे सीजन में वो 206.56 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेले.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को घर में घुसकर रौंदा, खूब गरजा कप्तान सिकंदर रजा का बल्ला, टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *