IPL में इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, 35 गेंदों के शतक से नहीं भरा मन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा बयान देते हुए बताया कि वह किसका रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. पिछले यानी 2025 के आईपीएल में वैभव ने 35 गेंदों पर शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था. वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतयीय बल्लेबाज बने थे. 

अब ऐसा लग रहा है कि 35 गेंदों में शतक लगाने से वैभव मन नहीं भरा है, वह क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इस साल खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने 175 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगादान दिया था. 

क्रिस गेल के 175 रन पर साधा निशाना 

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव से पूछा गया कि वह एक ओवर में छह छक्के मारना चाहेंगे या सबसे तेज आईपीएल शतक लगाना चाहेंगे या फिर क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे? वैभव ने बिना देरी करते हुए कहा, “175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना.”

गेल ने कब बनाए थे 175 रन?

तो आपको बता दें कि गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल रहे थे. यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा निजी स्कोर बन गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव इस रिकॉर्ड को कब तक तोड़ पाते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

बात करें वैभव के आईपीएल करियर की, तो उन्होंने अब तक 7 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 7 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है, जिसमें हाई स्कोर 101 रनों का रहा. 

वैभव ने पिछले ही सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है. 

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल, दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर हुआ ऑलआउट

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *