दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क, दिखेंगा कमाल का असर

स्किन केयर के साथ ही हेयर केयर भी काफी जरुरी है। ज्यादातर महिलाएं भागदौड़ भारी लाइफ के चक्कर में हेयर्स की केयर करना भूल ही जाते हैं। जिस वजह से अधिकत्तर महिलाएं दो मुंहे बालों से परेशान है। अगर आप भी परेशान है दो मुंहे बालों को लेकर, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं और इससे दो मुंहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री 
– मेथी दाना पाउडर
– दही
– अंडा
– जैतून का तेल
– शहद
कैसे बनाएं हेयर मास्क
– सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा मेथी दाना पाउडर निकाल लें।
– अब इसमें दो बड़े चम्मच दही, थोड़ा जैतून का तेव और अंडे का पीला हिस्सा मिलाकर मिक्स कर लीजिए।
– इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के थोड़ी देर तक इसे फेंट लें।
– अब इसमें ऊपर से थोड़ा शहद डाल दें। शहद मिलाने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें और थोड़ी देर के लिए साइड में रख दें।
– फिर आप ब्रश की मदद से हेयर मास्क को बालों में लगा लें। जहां पर दो मुंहे बाल ज्यादा है उस जगह पर हेयर मास्क की डबल लेयर लगा सकते हैं।
– फिर इसे आप 30 मिनट बाद सिर को साफ पानी से धो सकते हैं। इसे हफ्ते में 2 बार यूज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी फर्क दिखेगा।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *