Agency:एजेंसियां
Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर घातक हमला किया. ट्रंप ने इसे ईसाइयों की हत्याओं का जवाब बताया. कार्रवाई में नाइजीरिया सरकार का सहयोग रहा और इसे आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके आदेश पर अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों पर घातक हवाई हमला किया है. ट्रंप का आरोप है कि ये आतंकी लंबे समय से नाइजीरिया में खासतौर पर ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्याएं कर रहे थे. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कमांडर-इन-चीफ होने के नाते उन्होंने इस कार्रवाई का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि ISIS के आतंकियों को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि अगर ईसाइयों की हत्या नहीं रुकी, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग ने बेहद सटीक और प्रभावी हमले किए, जैसे केवल अमेरिका ही कर सकता है.
About the Author
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
.