भोपाल में मवेशी के अवशेष मिलने के बाद हंगामा: हिंदू संगठन ने गाय के अवशेष बताकर चक्काजाम किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े – Bhopal News


भोपाल के तलैया थाने के करीब स्थित काली मंदिर के बाहर रविवार रात 12 बजे बोरे में बंद मवेशी के अवशेष मिले हैं। मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के आरोप हैं कि अवशेष गाय के हैं। संगठन के सोनू हिंदू ने सूचना के बाद अवशेष को दिखा। इसके बाद पुलिस और तमाम संगठन के लोगों को सूचना दी। आरोपियों की तत्काल पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के सामने स्थित मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया और वहीं धरने पर बैठ गए। घटना देर रात की है। मौके पर भारी पुलिस बल सहित आला अधिकारी मौजूद हैं। जय मां भवानी हिंदू संगठन के प्रमुख भानू हिंदू का आरोप है कि गोवंश की गर्दन कटी हुई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि गाय का गला काटकर वध किया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जाना चाहिए। तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी होना चाहिए। यदि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो संपूर्ण हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। इस बात की भी बारीकी से जांच होनी चाहिए कि गोवंश को कत्ल करने के बाद मंदिर के बाहर ही क्यों फेंका गया। इससे साफ है कि शहर के माहौल को सामाजिक तत्व खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *