अनचाहे मस्से मिनटों में टूटकर गिर जाएंगे ! अपनाएं 5 असरदार नुस्खे, घर बैठे मिलेगी मस्सों से राहत

Last Updated:

Home Remedies for Warts: मस्से शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं और ये देखने में खराब लगते हैं. कई लोग मस्से हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सेब का सिरका, लहसुन, केले के छिलके और एलोवेरा की मदद से आप बिना साइड इफेक्ट्स के अनचाहे मस्सों से घर बैठे छुटकारा पा सकते हैं. हालांकि इन चीजों से परेशानी हो, तो यूज न करें.

अनचाहे मस्से मिनटों में टूटकर गिर जाएंगे ! अपनाएं 5 बेहद असरदार घरेलू नुस्खेअनचाहे मस्सों से छुटकारा दिलाने में एप्पल साइडर विनेगर बेहद असरदार है.
Home Remedies To Remove Warts: अधिकतर लोगों के शरीर पर कहीं न कहीं मस्सों (Warts) की समस्या हो जाती है. अक्सर चेहरे, गर्दन, अंडरआर्म्स और छाती पर अनचाहे मस्से हो जाते हैं. मस्सों में आमतौर पर दर्द नहीं होता है, लेकिन ये लोगों को इरिटेट कर देते हैं. कई बार इससे उनकी खूबसूरती भी बिगड़ जाती है. मस्से स्किन पर वायरस के संक्रमण से होते हैं. खासकर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण मस्से हो जाते हैं. कुछ मस्से समय के साथ खुद ही खत्म हो जाते हैं, लेकिन कुछ का साइज बढ़ता रहता है. बाजार में मस्से हटाने के लिए कई प्रोडक्ट और क्रीम मौजूद हैं, लेकिन इनसे अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है. हालांकि कुछ घरेलू उपाय मस्से हटाने में असरदार साबित हो सकेत हैं. आज आपको 5 आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं.

मस्से हटाने के घरेलू नुस्खे | Home Remedies To Remove Warts

सेब का सिरका – सेब का सिरका एक नेचुरल एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक है. यह मस्से की कोशिकाओं को धीरे-धीरे खत्म करता है. एक कॉटन बॉल को सेब के सिरके में भिगोकर मस्से पर लगाएं और उसे पट्टी से ढक दें. इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें और सुबह धो लें. कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से मस्सा सूखकर गिर सकता है.

लहसुन का उपयोग – लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व एंटीवायरल होता है, जो मस्से के संक्रमण को खत्म करता है. एक लहसुन की कली को पीसकर मस्से पर लगाएं और बैंडेज से ढक दें. इसे रोजाना दोहराएं. सिर्फ 7 से 10 दिनों में मस्सा काला होकर गिर सकता है. ध्यान रहे कि अगर जलन हो तो तुरंत धो लें और फिर लहसुन न लगाएं.

केले का छिलका – केले के छिलके में ऐसे एंजाइम्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो मस्सों को खत्म करने में मदद करते हैं. मस्से पर केले के छिलके का अंदरूनी भाग रखकर पट्टी बांध दें और रातभर ऐसे ही छोड़ दें. रोजाना ऐसा करने से मस्सा धीरे-धीरे गलने लगता है और खुद ही गिर जाता है.

बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल – बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे मस्से पर लगाएं. यह मिश्रण त्वचा की ऊपरी परत को धीरे-धीरे हटाकर मस्से को खत्म करता है. इस पेस्ट को रोज दो बार मस्से पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है.

एलोवेरा जेल – एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो मस्से को धीरे-धीरे कम करते हैं. ताजा एलोवेरा जेल को मस्से पर दिन में 2-3 बार लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. नियमित इस्तेमाल से मस्से का आकार घटने लगता है और कुछ हफ्तों में यह पूरी तरह खत्म हो सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अनचाहे मस्से मिनटों में टूटकर गिर जाएंगे ! अपनाएं 5 बेहद असरदार घरेलू नुस्खे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *