बिना ऑपरेशन के अनचाहे मस्से सूखकर गिर जाएंगे ! अपनाएं 5 असरदार घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा रिजल्ट

Last Updated:

Home Remedies To Remove Warts: शरीर के कई हिस्सों पर अनचाहे मस्से निकल आते हैं, जिन्हें हटवाने के लिए कई लोग सर्जरी कराते हैं. अगर आप भी मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर बैठे लहसुन, सेब का सिरका, अरंडी का तेल, केले का छिलका और एलोवेरा जैसी चीजों से मस्से हटा सकते हैं. इन घरेलू नुस्खों से मस्से धीरे-धीरे सूखकर गिर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

लहसुन और एप्पल साइड विनेगर से मस्से हटाए जा सकते हैं.

Effective Home Remedies for Warts: अधिकतर लोगों की गर्दन, अंडरआर्म्स और चेहरे के आसपास मस्से निकल आते हैं. ये मस्से आमतौर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण निकलते हैं. देखने में ये छोटे होते हैं, लेकिन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं. कई बार मस्सों का साइज बढ़ जाता है और लोगों को काफी मुश्किलें होने लगती हैं. अधिकतर लोग मस्से हटवाने के लिए ऑपरेशन करवा लेते हैं या महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. हालांकि कुछ घरेलू उपायों से भी मस्सों को धीरे-धीरे सुखाकर गिराया जा सकता है. इसके लिए आपको किचन में रखी कुछ चीजों की जरूरत होती है.

मस्से हटाने के असरदार घरेलू नुस्खे | Home Remedies To Remove Warts

लहसुन : मस्से हटाने के लिए लहसुन को सबसे कारगर माना जाता है. लहसुन में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मस्सों की जड़ पर असर करते हैं. लहसुन की एक कली को पीसकर मस्से पर लगाएं और पट्टी से ढक दें. रोज ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मस्सा सूखने लगता है और धीरे-धीरे गिर जाता है.

एप्पल साइडर विनेगर : सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर से मस्सों को हटाया जा सकता है. ACV में मौजूद एसिड मस्से के टिश्यू को नष्ट करने में मदद करता है. कॉटन में थोड़ा सा सेब का सिरका लेकर मस्से पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें. नियमित इस्तेमाल से मस्सा काला पड़ने लगता है और सूखकर अपने आप गिर सकता है. हालांकि सेंसिटिव स्किन वालों को पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए.

अरंडी का तेल और बेकिंग सोडा : आपको जानकर हैरानी होगी कि अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल और बेकिंग सोडा का पेस्ट मस्सों को हटा सकता है. इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और मस्से पर लगाएं. अरंडी का तेल त्वचा को पोषण देता है, जबकि बेकिंग सोडा मस्से को सुखाने में मदद करता है. रोज रात को लगाने से कुछ हफ्तों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

केले का छिलका : केले के छिलके के अंदर मौजूद एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट मस्सों को धीरे-धीरे खत्म करने में सहायक होते हैं. केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा मस्से पर रखकर रातभर बांध दें. नियमित उपयोग से मस्सा सूखने लगता है. यह एक नेचुरल और देसी नुस्खा है, जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एलोवेरा जेल : एलोवेरा में मौजूद औषधीय गुण त्वचा को ठीक करने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. दिन में दो बार ताजा एलोवेरा जेल मस्से पर लगाने से मस्से की जड़ कमजोर होती है और वह धीरे-धीरे गिर सकता है. हालांकि ये घरेलू उपाय छोटे और सामान्य मस्सों के लिए उपयोगी हैं. अगर मस्सा दर्दनाक हो, तेजी से बढ़ रहा हो या रंग बदल रहा हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

बिना ऑपरेशन के अनचाहे मस्से सूखकर गिर जाएंगे ! अपनाएं 5 असरदार घरेलू नुस्खे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *