हरदा में इंदौर-बैतूल हाईवे पर रविवार रात करीब 9:30 बजे हुए एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिमरनी के वार्ड नंबर 2 निवासी नरेंद्र पिता रामबक्स राजंने के रूप में हुई है। वह हरदा में एक कपड़ा व्यापारी के यहां काम करता था।
.
पुलिस के अनुसार, नरेंद्र रविवार रात को दुकान से काम खत्म कर अपनी बाइक से टिमरनी लौट रहा था। ग्राम उड़ा के पास ब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र करीब 20 फीट दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
अखबार बांटने का काम करता था जानकारी के अनुसार, मृतक नरेंद्र के दो छोटे बच्चे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था। वह सुबह के समय टिमरनी में अखबार बांटने का काम भी करता था।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।