केंद्रीय मंत्री शिवराज सिलवानी में खेल महोत्सव में हुए शामिल: बहन-बेटियों की खेल भागीदारी पर जोर दिया – Raisen News

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रायसेन जिले के सिलवानी पहुंचे। उन्होंने ग्राम नारायणपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में भाग लिया और जनजातीय भाई-बहनों के साथ

.

इसी दौरान उन्होंने सिलवानी तहसील के चंदन पिपलिया में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कई बहनों और बेटियों की जिंदगी में खेल आता ही नहीं है, चूल्हा चौका में जिंदगी कट जाती है। इसीलिए मैंने सोचा अगर बहनों के भी खेल हो जाए तो उनके चेहरे पर मुस्कान आए। उनका जीवन भी उत्साह के रंग से भरे। अपने पूरे संसदीय क्षेत्र में खेल महोत्सव में बहन बेटियां भी भाग ले रही हैं। उन्होंने आगे कहा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल एक प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने व्यक्तित्व विकास और फिट रहने के लिए खेलों को आवश्यक बताया।

उन्होंने जानकारी दी कि सांसद खेल महोत्सव के तहत गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक वर्ग के लिए स्पर्धाएं शामिल हैं। मंत्री चौहान ने विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों की भागीदारी पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हारना-जीतना अलग बात है, लेकिन खेलों से मिलने वाली खुशी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों और बहन-बेटियों के उत्साहवर्धन के लिए इस सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को मुख्य उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *