केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 और 23 अगस्त को अशोकनगर जिले का दौरा करेंगे। उनका दो दिवसीय कार्यक्रम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण पर केंद्रित रहेगा।
.
22 अगस्त को सिंधिया दोपहर 2:30 बजे बांसखेड़ा से यात्रा शुरू करेंगे। वे चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के अखाईघाट गांव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। इसके बाद वे शाजापुर, पोरुखेड़ी और अमरोड़ सद्दू में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
शाम को अशोकनगर पहुंचकर वे गांधी पार्क, तायडे कालोनी और कलेक्ट्रेट के पास आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अशोकनगर में करेंगे।
23 अगस्त को सुबह 10:30 बजे पथरिया में केंद्रीय विद्यालय का भ्रमण कर छात्रों से संवाद करेंगे। दोपहर में मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ा जमाल और गोरा बहादुरपुर गांवों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे गुना के लिए रवाना होंगे।
.