नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया: मंदिर की भव्यता और वास्तुकला को सराहा; क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की – Dabra News


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर में देवी-देवताओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर की भव्यता और वास्तुकला की तारीफ सिंधिया ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर की सुंदर वास्तुकला की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस श्रद्धा और समर्पण के साथ इस दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह नवग्रह शक्तिपीठ आने वाले समय में आस्था और धार्मिक चेतना का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। डॉ. नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। सिंधिया ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। मंदिर परिसर की साज-सज्जा और आयोजन की भव्यता को देखकर उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों को भी सराहा। जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंजा परिसर सिंधिया के आगमन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहे। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि यह शक्तिपीठ सनातन संस्कृति को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *