एमपी के पांच अफसरों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक सम्मान: फोरेंसिक साइंस अधिकारी अविनाश, प्रोबेशनर आईपीएस आदित्य और तीन इंस्पेक्टर का चयन – Bhopal News

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए एमपी से चुने गए फोरेंसिक साइंस अधिकारी अविनाश चंद्र पुरी।

मध्यप्रदेश के फोरेंसिक साइंस अधिकारी अविनाश चंद्र पुरी को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक सम्मान के लिए चुना गया है। पुरी को यह सम्मान फोरेंसिक साइंस फील्ड के लिए दिया जा रहा है। इसके अलावा एमपी के चार अन्य पुलिस अधिकारी भी इस पदक के लिए चुने गए हैं। इ

.

प्रदेश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs), केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 1466 कर्मचारियों-अधिकारियों को वर्ष 2025 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस तरह के सम्मान की शुरुआत की है। यह दक्षता पदक सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा।

चार क्षेत्रों में अच्छा परफार्म करने पर मिलता है सम्मान

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक चार क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता एवं उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और कर्मचारियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है। यह चार क्षेत्र विशेष अभियान, अन्वेषण (इन्वेस्टिगेशन), सूचना (इंटेलिजेंस) और फॉरेंसिक विज्ञान हैं। पदक से सम्मानित कर्मियों की सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mha.gov.in पर उपलब्ध है।

हर साल 31 अक्टूबर को होती है पदक की घोषणा

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 1 फरवरी 2024 को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की अधिसूचना जारी की गई थी। पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया शाखा, राज्यों, संघ राज्य क्षेत्रों की विशेष शाखा, केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा देशभर में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में ऑपरेशन्स से संबंधित उत्कृष्टता, जांच में उत्कृष्ट सेवा, असाधारण प्रदर्शन, अदम्य एवं साहसी खुफिया सेवा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में सेवा देने वाले सरकारी वैज्ञानिकों को सराहनीय कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर की जाती है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *