केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर में: कृषि विश्वविद्यालय की गोष्ठी में शामिल होंगे, फिर आरएलबीसीएयू झांसी जाएंगे – Gwalior News

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार (26 अगस्त) को ग्वालियर प्रवास पर हैं। वे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में ;64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान कार्यकर्ता’ गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प

.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवराज सिंह चौहान सुबह 9:50 बजे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुंचेंगे। यहां सड़क मार्ग से प्रस्थान कर सुबह 10:25 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार पहुंचेंगे और 64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी में शामिल होंगे।

ग्वालियर से दतिया जाएंगे चौहान दोपहर 2:15 बजे कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर से विशेष विमान द्वारा दतिया एयर स्ट्रिप के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां पहुंचकर सड़क मार्ग से आरएलबीसीएयू झांसी (दतिया कैंपस) जाएंगे। चौहान यहां पर वेटनरी एंड क्लिनिक कॉम्प्लेक्स सह रेसिडेंशियल एरिया का लोकार्पण करेंगे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *