Last Updated:
रिलेशनशिप की शुरुआत में अक्सर यह समझ पाना मुश्किल होता है कि सामने वाला इंसान सच में आपमें दिलचस्पी रखता है या सिर्फ टाइम पास कर रहा है. कई बार हम छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में वही चीजें दिल टूटने की वजह बन जाती हैं. सच यह है कि अगर कोई आपको पसंद करता है, तो वह अपने व्यवहार से यह साफ दिखा देता है, लेकिन अगर वह इंटरेस्टेड नहीं है, तो उसके संकेत भी उतने ही स्पष्ट होते हैं. जरूरी है कि इन इशारों को समय रहते समझ लिया जाए, ताकि आप अपनी भावनाओं और समय दोनों को बचा सकें.
मैसेज का जवाब ठंडा या देर से देना- अगर वह आपके मैसेज का जवाब बहुत देर से देती है या सिर्फ औपचारिक रिप्लाई करती है, तो यह साफ इशारा है कि आप उसकी प्राथमिकता में नहीं हैं.
मिलने से बचने के बहाने बनाना- हर बार मिलने का प्लान टाल देना या सिर्फ ग्रुप में मिलने की बात करना यह दिखाता है कि वह दूरी बनाए रखना चाहती है या चाहता है.
आपकी जिंदगी में दिलचस्पी न लेना- अगर उसे आपके दिन, काम या पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में कोई रुचि नहीं है, तो यह इमोशनल कनेक्शन की कमी का संकेत है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हमेशा खुद को ‘कॉम्प्लिकेटेड’ बताना- बार-बार यह कहना कि वह रिश्ते के लिए सही नहीं है, दरअसल एक तरह से आपको दूर रहने का संकेत होता है. ऐसे रिलेशनशिप को पहले ही खत्म कर देना ही अच्छा है.
बातचीत में कोई उत्साह न दिखाना-आप बात करें और सामने से कोई खास प्रतिक्रिया न आए, तो समझ लें कि उसे बातचीत में मजा नहीं आ रहा. जब ऐसा होता है तो इंसान खुद को साथ रहकर भी अकेला महसूस करता है.
हमेशा बिजी रहने का बहाना- अगर उसके पास आपके लिए समय नहीं है और वह कभी खुद से मिलने का प्लान नहीं बनाती, तो यह साफ संकेत है.
आपके साथ रहते हुए भी ध्यान कहीं और होना- फोन में बिजी रहना या आसपास की चीजों में ज्यादा इंटरेस्ट लेना दिखाता है कि वह आपकी कंपनी एंजॉय नहीं कर रही.
दूसरों के साथ फ्लर्ट करना-अगर वह आपके सामने ही किसी और से फ्लर्ट करती है, तो यह बहुत क्लियर संकेत है कि वह आपको उस नजर से नहीं देखती.
फिजिकल और इमोशनल दूरी बनाए रखना- आपके करीब आने से बचना या हर समय दूरी बनाए रखना attraction की कमी को दर्शाता है.
रिश्ते में सिर्फ आपकी तरफ से कोशिश होना- अगर हर बार आप ही मैसेज करते हैं, कॉल करते हैं और प्लान बनाते हैं, तो यह एकतरफा रिश्ता है.
.