Last Updated:
पैर और हाथों के नाखूनों में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव आपकी सेहत से जुड़ी बड़ी जानकारी दे सकते हैं. नाखूनों का रंग बदलना, उन पर धब्बे दिखना या बनावट का अलग होना सिर्फ कॉस्मेटिक समस्या नहीं, बल्कि शरीर में चल रही पोषण की कमी या किसी अंदरूनी परेशानी का संकेत हो सकता है.
हम अक्सर अपने चेहरे, बालों और हाथों पर ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों के नाखून भी हमारी सेहत के बारे में कई जरूरी संकेत देते हैं. नाखूनों का रंग, बनावट, उन पर दिखने वाले धब्बे या रेखाएं शरीर में चल रही अंदरूनी कमी या समस्या की ओर इशारा कर सकती हैं. कई बार पोषक तत्वों की कमी सबसे पहले नाखूनों में बदलाव के रूप में नजर आती है, जिसे लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को समझ लिया जाए, तो बड़ी स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सकता है.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अगर पैरों या हाथों के नाखून पीले पड़ने लगें या मोटे और भुरभुरे हो जाएं, तो यह फंगल इंफेक्शन के साथ-साथ जिंक और विटामिन ई की कमी का संकेत हो सकता है. जिंक की कमी से नाखून कमजोर हो जाते हैं और उनकी ग्रोथ भी धीमी पड़ जाती है. वहीं, विटामिन ई की कमी से नाखूनों की चमक खत्म हो जाती है और वे रूखे नजर आने लगते हैं. ऐसे में डाइट में नट्स, बीज, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करना फायदेमंद होता है.
ज्यादा डिटेल में जानने के लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं-
View this post on Instagram