लगातार 8-9 घंटे तक स्क्रीन देखने से आंखों को क्या नुकसान होता है? डॉक्टर से समझिए

Last Updated:

Screen Impact on Your Vision: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में ड्राइनेस, जलन और धुंधलापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. डॉक्टर्स की मानें तो स्क्रीन देखते वक्त लोग पलकें कम झपकाते हैं, जिससे ड्राइनेस की परेशानी पैदा होती है. काम के दौरान 20-20-20 नियम अपनाकर और सही आदतों से आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है.

Zoom

लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आई स्ट्रेन और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है.

Screen and Digital Eye Strain: आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन हमारी प्रोफेशनल लाइफ का अहम हिस्सा बन चुके हैं. इन सभी डिवाइस के बिना काम करना भी संभव नहीं रहा है. ऑफिस में घंटों स्क्रीन के सामने बैठना अब कॉमन बात है. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से हमारी आंखों पर बुरा असर पड़ता है और इससे जुड़ी कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं. शुरुआत में यह समस्या मामूली थकान या जलन के रूप में दिखती है, लेकिन समय के साथ यह आंखों की बड़ी समस्या बन सकती है. इसलिए समय रहते इसके संकेतों को समझना और बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है.

ASG आई हॉस्पिटल के क्लीनिकल ऑफिसर और ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु शेखर ने HT को बताया कि लंबे समय तक स्क्रीन देखते वक्त लोग पलकें कम झपकाते हैं. सामान्य रूप से हम एक मिनट में 15 से 20 बार पलक झपकाते हैं, लेकिन स्क्रीन पर लगातार ध्यान लगाने के कारण यह घटकर 5 बार तक रह जाती है. इसका सीधा असर आंखों की नमी पर पड़ता है, जिससे ड्राइनेस, जलन और धीरे-धीरे नुकसान बढ़ने लगता है. इसके अलावा खराब लाइटिंग, स्क्रीन की चमक और आसपास की धूल भी आंखों की समस्याओं को बढ़ा सकती है. लंबे समय तक इस तरह के माहौल में काम करने से कंजंक्टिवाइटिस और कॉर्निया में खरोंच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सिर्फ स्क्रीन ही नहीं, बल्कि वातावरण भी आंखों की सेहत पर असर डालता है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि आंखों की समस्याएं अक्सर धीरे-धीरे सामने आती हैं, इसलिए उनके शुरुआती संकेतों को पहचानना जरूरी है. जैसे आंखों में लगातार लालिमा या जलन, ड्राइनेस, ब्लर विजन, सिरदर्द, रोशनी से चुभन और पास-दूर की चीजों पर फोकस करने में दिक्कत. अगर इनमें से तीन या उससे ज्यादा लक्षण महसूस हों, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. हालांकि अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं से बचाव संभव है. इसके लिए सबसे आसान और प्रभावी तरीका है 20-20-20 नियम. हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें. इसके अलावा काम करते समय बार-बार पलक झपकाना, स्क्रीन को आंखों से उचित दूरी पर रखना और उसकी ऊंचाई सही रखना भी जरूरी है.

एक्सपर्ट की मानें तो आंखों की सेहत बेहतर बनाए रखने के लिए सही खान-पान भी जरूरी है. ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E से भरपूर डाइट आंखों को मजबूत बनाती है. अच्छा खानपान आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा साल में एक बार आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए, क्योंकि कई समस्याएं बिना लक्षण के भी विकसित हो सकती हैं. सही आदतें अपनाकर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *