MP News: कोटर थाना क्षेत्र के गजिगवां गांव में पुरानी रंजिश के चलते रिश्ते में चाचा द्वारा भतीजे को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच …और पढ़ें
HighLights
- पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे को मारी गोली।
- लाइसेंसी राइफल से भतीजे पर फायर कर दिया।
- संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। कोटर थाना क्षेत्र के गजिगवां गांव में पुरानी रंजिश के चलते रिश्ते में चाचा द्वारा भतीजे को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच पति कृष्ण कुमार सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से 25 वर्षीय शुभम सिंह पर फायर कर दिया।
गोली युवक के पेट में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पहले बिड़ला अस्पताल और फिर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया।
विवाद के बाद चली गोली
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। परिजनों के अनुसार, आरोपी पहले घर के अंदर से लाइसेंसी बंदूक लाया, हवाई फायर किए और फिर घर में घुसकर शुभम को गोली मार दी।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित सरपंच पति के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
.