उज्जैन की बेटी बनी ‘मिस इंडिया पोलैंड 2025’: सॉफ्टवेयर इंजीनियर आयशा अब अमेरिका में होने वाली मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2026 में पोलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी – Ujjain News

उज्जैन की बेटी आयशा सना कुरैशी ने पोलैंड में मिस इंडिया पोलैंड-2025 का खिताब जीतकर मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। आयशा बीते कई वर्षों से पोलैंड में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। जीत के बाद पूरे उज्जैन में खुशी की

.

प्रतियोगिता 23 नवंबर को पोलैंड में आयोजित हुई, जिसमें आयशा ने शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक्ट, रेम्प वॉक और सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अब आयशा न्यूयॉर्क (USA) में होने वाली मिस इंडिया वर्ल्डवाइड-2026 प्रतियोगिता में पोलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रतियोगिता 23 नवंबर को पोलैंड में आयोजित हुई, जिसमें आयशा ने शानदार प्रदर्शन किया।

उज्जैन से पोलैंड तक का सफर

आयशा सना कुरैशी उज्जैन के आदर्श नगर नागझिरी की रहने वाली हैं। यहां के सेंट पॉल स्कूल से सेकंडरी तक शिक्षा प्राप्त की है। एमआईटी कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद आयशा का 2015 में अमेरिका की आईटी कंपनी में चयन हुआ था। उन्होंने 2019 में पोलैंड ज्वॉइन किया, वर्तमान में बड़ी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

आयशा सना कुरैशी उज्जैन के आदर्श नगर नागझिरी की रहने वाली हैं।

आयशा सना कुरैशी उज्जैन के आदर्श नगर नागझिरी की रहने वाली हैं।

पिता बोले-बेटी ने उज्जैन और देश का नाम रोशन किया

आयशा के पिता मुक्तदिर खालिद कुरैशी और मां जरका ने कहा —

QuoteImage

आयशा शुरू से पढ़ाई में अच्छी थी। एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक था। हमने कभी रोका नहीं। बचपन से ही उसे मिस इंडिया बनने का सपना था और आज उसने पोलैंड के मंच पर भारत का नाम चमकाया है।

QuoteImage

पिता मुक्तदिर खालिद कुरैशी के साथ आयशा।

पिता मुक्तदिर खालिद कुरैशी के साथ आयशा।

मां जरका के साथ आयशा कुरैशी।

मां जरका के साथ आयशा कुरैशी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *