Last Updated:
Ujjain News: उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर मंगलवार को उत्सव सा माहौल नजर आया. समर्थकों ने पूरे शहर को शुभकामना संदेश के होर्डिंग से पाट दिया. बगलामुखी धाम में उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की खुशहाली के लिए मिर्ची यज्ञ किया गया विशेष पूजा की गई. सीएम यादव का आज 25 मार्च को जन्मदिन है. इसी को देखते हुए मंगलवार से ही भाजपा नेताओं ने पूरे शहर में बधाई संदेशों के होर्डिंग लगा दिए.
CM Mohan Yadav Birthday Celebration: उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरभर में शुभकामना संदेशों वाले होर्डिंग लगाकर जन्मदिन को खास बना दिया. हर प्रमुख चौराहे और मार्ग पर बधाई संदेशों की झलक साफ दिखाई दी, जिससे शहर पूरी तरह उत्सवी रंग में रंगा नजर आया. इस खास मौके पर भैरवगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. यहां महंत महावीर नाथ और पीर योगी रामनाथ के सान्निध्य में मिर्ची यज्ञ संपन्न हुआ. इस यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक शामिल हुए. लोगों ने हाथों में मुख्यमंत्री मोहन यादव के फोटो लेकर उनकी लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की खुशहाली के लिए आहुति दी.
भक्ति और आस्था का माहौल
मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. महंत महावीर नाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव का बगलामुखी धाम से विशेष जुड़ाव रहा है. वे समय-समय पर यहां आकर पूजा-अर्चना करते रहे हैं और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ में भी शामिल होते रहे हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने यहां आकर प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए विशेष अनुष्ठान किया था. यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर भी समर्थकों ने इसी स्थान को चुना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया. उज्जैन में मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर जनसमर्थन और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां एक ओर शहर में उत्सव का माहौल था. वहीं, दूसरी ओर मंदिरों में पूजा-अर्चना और यज्ञ के माध्यम से उनके सफल भविष्य की कामना की गई.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.