उद्रेका सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में रचा इतिहास: आइस स्केटिंग में बनीं देश की सबसे तेज महिला स्केटर – Bhopal News


भोपाल देश की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। सतना जिले की उभरती खिलाड़ी उद्रेका सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। लेह-लद्दाख में 20 से 26 जनवरी तक आयोजित इन खेलों में उद्रेका ने आइस स्केटिंग (वूमेन लॉन्ग ट्रैक 500 मीटर) स्पर्धा में 53.94 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के साथ ही वे भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर बन गई हैं। बर्फीले ट्रैक पर तेज़ रफ्तार, संतुलन और तकनीकी कौशल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए उद्रेका ने कड़े मुकाबले में देश की अन्य शीर्ष खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ सतना, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस उपलब्धि पर उद्रेका सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उद्रेका ने यह मुकाम हासिल किया है और यह सिद्ध किया है कि मध्यप्रदेश की बेटियां हर खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, खेल छात्रवृत्ति और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं पर लगातार निवेश कर रही है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *