Last Updated:
Most expensive indian wedding in udaipur history: लड़की हो या लड़का, सभी चाहते हैं कि उसकी शादी हो तो ग्रैंड और लैविश तरीके से हो. हालांकि, एक आम आदमी अपनी जेब और बजट को देखकर ही अपने बच्चों की शादी करता है. बात करें भारत में हुई ग्रैंड और मोस्ट एक्सपेंसिव वेडिंग की तो इसमें कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं.लेकिन, सिर्फ राजस्थान के शहर उदयपुर की बात करें तो यहां भी कई महंगी और भव्य शादियों का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है, जिसमें लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हुए. लेकिन एक शादी को अब तक का सबसे महंगा, भव्य और बेहद ही शानदार बताया जा रहा है. वह शादी है नेत्रा मंटेना और वामसी गड्डीराजू की. जानिए कौन हैं ये, कितने मेहमान इसमें शरीक हुए थे, कितना खर्च हुआ था इस शादी में.
उदयपुर में हुई ग्रैंड और मोस्ट एक्सपेंसिव शादी थी भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति, अरबपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की. नेत्रा की शादी यूनिकॉर्न सुपरऑर्डर के सीईओ वामसी गड्डिराजू से हुई है. ये वेडिंग किसी ग्लोबल ईवेंट से कम नहीं थी. 21 नवंबर को इस शादी की रस्मों, कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य तरीके से हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में लगभग 300 करोड़ रुपय खर्च किए गए.

हल्दी की रस्म ताज लेक पैलेस में हुई थी, तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स और देश-विदेश के सिंगर्स, आर्टिस्ट ने सिटी पैलेस के जनाना महल में अपना शानदार परफॉर्मेंस देकर इस शाम को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिया. खबरों के अनुसार, वेडिंग सेरोमनी में 40 टन से भी अधिक फूल उड़ाए गए. दुल्हन के लहंगे मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची और तरुण ताहिलियानी ने मिलकर डिजाइन किया था, जिसकी कीमत करोड़ों में थी.

गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इस शादी में दुनियाभर के कई सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जेनिफ़र लोपेज़ आदि और कई बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे. जेनिफ़र लोपेज़, टिएस्टो ने परफ़ॉर्म भी किया, वहीं बॉलीवुड स्टार्स में माधुरी दीक्षित और रणवीर सिंह ने भी मंच संभाला. साथ ही कृति सेनन, सिंगर सोफिया चौधरी, शाहिद कपूर, जैकलीन फर्नांडीज भी मेहंदी, हल्दी रस्म में मौजूद थे. PC instagram.com/viralbhayani
Add News18 as
Preferred Source on Google

अरबपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की यह भव्य शादी कई दिनों तक उदयपुर के कई लग्ज़री स्थलों पर आयोजित किया गया, जिनमें द लीला पैलेस, जनाना महल और लेक पिछोला स्थित आइलैंड पैलेस शामिल थे. खबरों के अनुसार, इस शादी में 1200 से भी अधिक मेहमान शामिल थे. सजावट पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए. इसे ‘वेडिंग ऑफ द ईयर’ भी लोग कह रहे हैं. instagram.com/viralbhayani

इस तस्वीर में हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका जेनिफ़र लोपेज़, अमेरिका-स्थित उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गड्डीराजू की उदयपुर, राजस्थान में हुई शादी में शामिल होने आई थीं. जेनिफर ने बेहद ही खूबसूरत डिजाइनर साड़ी पहन रखी है, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं. जेलो ने इस शादी में अपने सिंगिंग-डांस परफॉर्मेंस से भी सबका दिल जीता.(PTI)

इस तस्वीर में मेवाड़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य लक्षयराज सिंह मेवाड़, नेत्रा मंटेना और वामसी गड्डीराजू की उदयपुर में हुई रॉयल शादी में Wizcraft के सह-संस्थापक और निदेशक के साथ नजर आ रहे हैं. (PTI)

उदयपुर के इतिहास में इस शादी को अब तक की सबसे महंगी और रॉयल शादी बताई जा रही है. जिसमें एक से बढ़कर एक नामी हस्तियां शामिल होने पहुंचे थे. उनमें से एक थे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर. वे अपनी साथी बेटीना एंडरसन तथा Wizcraft के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिंस और विराफ सरकारिया के साथ उदयपुर में इस शादी में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं.(PTI)

उदयपुर में हुई ये ग्रैंड, लैविश और एक्सपेंसिव शादी की हर जगह चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर नेत्रा और वामसी गड्डिराजू की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इसमें दोनों अपनी फैमिली और सिंगर जेनिफर लोपेज के साथ नजर आ रहे हैं. (PTI)
.