Last Updated:
Typhoon Kajiki Effect: वियतनाम के अलावा थाईलैंड में भी काजिकी तूफान का असर देखने को मिला है. तूफान में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग जख्मी हैं.
तूफान काजिकी ने ली 8 लोगों की जान. (Credit- Reuters)देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में रातभर में करीब 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. नदियों के किनारे बसे कुछ इलाकों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. वियतनाम के अलावा थाईलैंड में भी काजिकी तूफान का असर देखने को मिला है.
थाईलैंड के उत्तरी शहर चियांग माई में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य लापता है. इस इलाके में आने वाले तूफानों में से ये इस साल का सबसे ताकतवर तूफान है.
तूफान के बाद भूस्खलन
काजिकी तूफान से कितना नुकसान
वैज्ञानिकों ने 2024 में प्रकाशित एक अध्ययन में चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र के गर्म होने से दक्षिणपूर्व एशिया में चक्रवात भूमि के करीब बनेंगे. ये तूफान तेजी से शक्तिशाली होंगे और अधिक समय तक बने रहेंगे, जिससे शहरों पर जोखिम बढ़ेगा. क्लाइमेट चेंज के चलते दुनिया भर में तूफानों और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं अब और अधिक भयानक और अनियमित होती जा रही है. पिछले साल सितंबर में तूफान यागी के कारण वियतनाम को 3.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था और सैकड़ों लोग मारे गए थे.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
.