सड़क पर सूखने पड़ी तिली की फसल से हादसा: बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक घायल, पन्ना रेफर – Panna News

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में महोड़ गांव के पास सड़क पर सूखी तिली की फसल के कारण एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है।

.

घायलों की पहचान महोड़ निवासी कृष्ण कुमार (27) और राम किशोर यादव (26) के रूप में हुई है। कृष्ण कुमार ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात वे अमानगंज से महोड़ अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास ही सड़क पर किसी किसान ने अपनी तिली की फसल सूखने के लिए डाली हुई थी।

बाइक तेज रफ्तार में थी और अंधेरा होने के कारण सड़क पर पड़ी तीली की फसल दिखाई नहीं दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में भर्ती कराया।

सिमरिया में प्राथमिक उपचार के बाद, 7 अक्टूबर को दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ड्यूटी डॉक्टर सुधीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों बाइक सवारों के हाथ, पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *