नर्मदापुरम के दो युवाओं ने UPSC में बनाई जगह: नौकरी छोड़ तैयारी करने वाले श्रेयांश को 194वीं, शिक्षक पुत्र आयुष को 461वीं रैंक – narmadapuram (hoshangabad) News

श्रेयांश बड़ोदिया को परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया। नर्मदापुरम के दो युवाओं ने यूपीएससी में सफलता पाकर जिले का नाम रोशन किया। शहर के हाउसिंग बोर्ड निवासी श्रेयांश बड़ोदिया ने यूपीएससी में 194वीं रैंक हासिल की है। बनखेडी के आयु

.

साल 2018 में मुंबई आइआइटी से बीटेक करने के बाद श्रेयांश गुडगांव की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर बन गए। नौकरी के दौरान ही उनकी सिविल सर्विस में जाने को लेकर रुचि पैदा हुई। श्रेयांश ने बताया कि आईआईटी करने वाले उनके कई साथी सिविल सर्विसेस में हैं। उन्हीं के मोटीवेशन से उन्होंने यह निर्णय लिया। अगस्त 2024 में नौकरी छोड़ने के बाद श्रेयांश ने मुंबई में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

पहले प्रयास में श्रेयांश ने मई 2025 में प्री दिया। जिसे पास कर अगस्त 2025 में मेंस और फिर जनवरी 2026 में इंटरव्यू उत्तीर्ण किया। शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम से साफ हो गया कि एक साल की मेहनत में ही श्रेयांस ने 194वीं रैंक हासिल की है।

मुंबई में रहता है परिवार, पिता विधायक के लिए लड़ चुके चुनाव

श्रेयांश का परिवार वर्तमान में मुंबई में रहता है। श्रेयांश के पिता जीडी बड़ोदिया नर्मदापुरम में जिला कोषालय अधिकारी रहे। साथ ही वे मेहर गढ़वाल समाज के अध्यक्ष रहे हैं। विधानसभा 2023 में उनके पिता विधायक पद के लिए प्रत्याशी बन चुनाव लड़ चुके हैं। परिवार में श्रेयांश की मां, पिता और भाई-भाई के साथ एक भतीजा भी है। परिणाम की घोषणा के बाद स्वजनों ने मुंबई में ही सफलता का जश्न मनाया। स्वजनों ने श्रेयांश का मुंह मीठा कर खुशियां मनाईं।

शिक्षक के बेटे ने 461वीं रैंक

बनखेडी के आयुष स्वामी को यूपीएससी 2025 मेरिट लिस्ट में 461 वीं रैंक आई है। आयुष स्वामी बनखेडी के शिक्षक राजेश स्वामी है। लिस्ट में आयुष का नाम 461वें स्थान पर देखकर परिवार में हर्ष का माहौल है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *