खेलने के दौरान पैर फिसलने से हौज में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत – Barwani News

.

पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकी के टापर गांव में घर के पास बने पानी के पशु हौज में खेलने के दौरान पैर फिसलने से डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जब परिजनों को बच्ची नहीं मिली तो उसकी खोजबीन में वह हौज में मिली।

बीएमओ डॉ. हेमंत रुनवाल ने बताया टापर गांव से एक बच्ची को उसके परिजन अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने बताया बच्ची पशु हौज में गिर गई। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। टापर निवासी बिका की दो वर्ष की बेटी रेमाली दोपहर में घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पशुओं के पानी के लिए बने पशु हौज के पास पहुंच गई।

इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से बच्ची उसमें गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची के माता-पिता हाट बाजार गए हुए थे। इस समय घर पर उसके दादा ही थे। खेलते खेलते कब पशु हौज के पास चले गई इसकी जानकारी नहीं चली। काफी देर तक जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लगाए तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसके दादा ने देखा कि बच्ची पशु हौज के अंदर पड़ी है। जिसके बाद उसने परिवार के लोगों को शोर मचाकर बुलाया। बाद में आनन-फानन में बच्ची को पाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

5 दिन में हौज में गिरने से हुई मौत की दूसरी घटना पाटी थानाक्षेत्र में हौज से गिरने से 5 दिन में दूसरी घटना सामने आई है। इसके पहले पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली पड़ावा फलिया में सोमवार को दो साल के बच्चे का घर के पास बने पशु हौज में डूबने से मौत हो गई थी। वह घर के आंगन में खेल रहा था। सभी लोग खेत में बोई गेहूं की फसल में पानी सिंचाई कर रहे थे। कब पशु हौज में गिरा गया पता ही नहीं चला। खेत से वापस घर आए तो बच्चा नजर नहीं आया, तो परिवार ने उसे खोजते हुए पशु हौज के पास पहुंचे। जहां बच्चा पानी में गिरा हुआ मिला।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *