छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वर धाम में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। समोसे की दुकान पर 2 साल का एक बच्चा खोलते तेल की कढ़ाई में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में उसकी दादी के हाथ भी जल गए। दोनों को इ
.
जानकारी के अनुसार, किशनगढ़, अजमेर, राजस्थान निवासी हरिओम वैष्णव अपने 2 साल के बेटे राघव और मां सरिता के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आए थे। शाम को वे एक हाथ ठेला दुकान पर समोसा खाने पहुंचे थे। इसी दौरान पास में दो बैल आपस में लड़ने लगे।
बैलों के लड़ने से धक्का लगा और दादी सरिता की गोद में बैठा राघव खोलते हुए तेल की कढ़ाई में जा गिरा। राघव गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने की कोशिश में दादी सरिता के हाथ भी जल गए।
सेवादारों ने जिला अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही सेवादारों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में डॉ. रोशन द्विवेदी ने राघव को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है, जबकि वृद्ध महिला सरिता ने इलाज कराने से मना कर दिया है।
बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बैलों के आपस में झगड़ने से धक्का लगने के कारण बच्चा तेल की कढ़ाई में गिरा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.