इंदौर हाई कोर्ट खंडपीठ की स्थापना पर 11 और 12 अक्टूबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें भारत और दुनिया के कई देशों में सेवाएं दे रहे जज शामिल होंगे।
.
आयोजन ‘होराइजन्स : नेविगेटिंग कॉम्प्लेक्सिटी एंड इनोवेशन इन कमर्शियल एंड आर्बिट्रेशन लॉ इन डिजिटल वर्ल्ड’ की थीम पर आयोजित हो रहा है।
अलग-अलग राज्य से जज आएंगे
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश की तीनों खंडपीठ के सभी जज इसमें शामिल होंगे, साथ ही दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट से भी जज शरीक होने आ रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीशचंद्र शर्मा आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कॉन्फ्रेंस के विषय पर जज अपने विचार रखेंगे। आयोजन में वकील भी शामिल होंगे।
.