झपट्टा मारकर भागे दो आरोपी जीरापुर पुलिस के हत्थे चढ़े: 50 हजार रुपए हुए बरामद – rajgarh (MP) News

राजगढ़ जिले की जीरापुर पुलिस ने झपट्टामारी के दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर उनसे 50 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 अक्टूबर 2025 को जीरापुर के भैंस बाजार में हुई थी। यहां एक व्यक्ति से 60,000 रुपए झपट्टा मारकर छीन लिए गए थे। फरियादी की शिकायत पर जीरापुर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक कार्रवाई में एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया था। शेष दो फरार आरोपियों की तलाश के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रवि ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने सघन पूछताछ और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 50,000 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पिता रमेशचंद मोंगिया (23) और कमलसिंह उर्फ रामनाथ पिता मुन्नालाल मोंगिया (37), दोनों निवासी ग्राम वुडनपुर, थाना सारंगपुर के रूप में हुई है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक फोर्तेनुस कुजूर, प्रधान आरक्षक गणेश धाकड़, भोलेराम बडेरा, देवेन्द्र यादव, आरक्षक तुलसीराम दांगी और सैनिक हरिसिंह दांगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *