मासूम शक्ल पर चश्मा बन रहा मुसीबत… ट्राई करें ये खास चाय! हाथी जैसे दिखेंगे छोटे अक्षर

Last Updated:

Desi Treatment For Eyes : कम उम्र में चश्मा लगना अब आम बात हो गई है. साथ ही मासूम बच्चों की आंखों पर इसका बोझ बढ़ता जा रहा है. अगर आपके बच्चे की नजर धुंधली हो रही है और छोटे अक्षरों को पढ़ने की समस्या से परेशान…और पढ़ें

रायबरेली : आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और कई कारणों से बढ़ती उम्र के साथ हमारे चेहरे और शरीर पर झुर्रियां दिखने लगती हैं. इसका असर आंखों पर भी पड़ता है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है. आजकल बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी को चश्मे की जरूरत पड़ने लगी है, क्योंकि कम उम्र में नजर कमजोर होना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी सेहत के साथ ही आंखों का भी खास ख्याल रखें, ताकि नजर की कमजोरी या सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े. तो आइए आयुष चिकित्सक से जानते हैं कि आंखों की रोशनी कमजोर न हो इसके लिए क्या उपाय अपनाएं?

रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित ने लोकल 18 को बताया कि बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होना तो आम बात है, लेकिन वर्तमान समय में बुजुर्गों के साथ ही बच्चे और नौजवानों में भी नजर कमजोर होने की समस्या बढ़ रही है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने दैनिक जीवन में कुछ जरूरी बदलाव करें, जिससे हम इस समस्या से बच सकें. आंखों की रोशनी कमजोर होने से बचाव के लिए हमें कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए, जिससे हमें इस समस्या से आसानी से राहत मिल सके.

ट्राई करें ये घरेलू नुस्खा
डॉ. आकांक्षा बताती हैं कि अगर आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है या फिर सिर दर्द की समस्या बढ़ रही है, तो इसके लिए आप घरेलू नुस्खे के तौर पर अमरूद की पत्तियों की चाय बनाकर उसका सेवन करें. इसमें कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही आंखों की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और उन्हें फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इससे आंखों की रोशनी कमजोर होने का खतरा कम हो जाता है.

ऐसे करें सेवन
अमरूद की पत्तियों की चाय बनाकर सेवन करने से आंखों की नजर कमजोर होने से बचाई जा सकती है. इसे बनाने के लिए 5 से 6 अमरूद की पत्तियां लेकर एक कप पानी और थोड़ा शहद का इस्तेमाल कर चाय बनाएं और उसका सेवन करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मासूम शक्ल पर चश्मा बन रहा मुसीबत ? ट्राई करें ये खास चाय! हाथी जैसे दिखेंगे..

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *