करवा चौथ पर ट्राई करें ये ब्राइडल मेहंदी आइडियाज, साजन रह जाएंगे निहारते, देखे

Last Updated:

Mehendi Latest Designs: करवा चौथ 2025 पर हाथों को सजाने के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन पेश किए गए हैं, जो आपके ब्राइडल लुक को और भी खास बना देंगे. intricate और ट्रेंडी पैटर्न से सजे हाथों को देखकर साजन बस निहारते रह जाएंगे. ये डिज़ाइन आपके लुक में चार चांद लगाते हैं और त्योहार को और भी यादगार बना देते हैं.

करवा चौथ का व्रत हर महिला के लिए बेहद खास होता है. इस दिन सजना-संवरना और हाथों में मेहंदी रचाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. खूबसूरत मेहंदी डिजाइन हाथों की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ रिश्ते में मिठास भी लाते हैं.

Local18

आजकल महिलाएं आसान और छोटे डिजाइन को ज्यादा पसंद कर रही हैं. सिर्फ उंगलियों पर फूल और बेल बनाकर तैयार किया गया डिजाइन देखने में बेहद प्यारा लगता है. यह डिजाइन जल्दी बन जाता है और हाथों को आकर्षक रूप प्रदान करता है.

Local18

मिनिमलिस्ट मेहंदी इन दिनों खूब ट्रेंड में है. इसमें पूरा हाथ खाली रखा जाता है और सिर्फ उंगलियों पर अंगूठी जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं. यह स्टाइलिश और आकर्षक लुक देता है, जिसे महिलाएं बेहद पसंद करती हैं.

Local18

करवा चौथ की रात चांद और छलनी का दृश्य सबसे खास होता है. अगर एक हथेली पर बड़ी छलनी और दूसरी हथेली पर सुंदर चांद का डिजाइन बनवाया जाए, तो हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है. यह डिजाइन पारंपरिक होने के साथ-साथ बेहद खास माना जाता है.

Local18

अगर शादी के बाद यह आपका पहला करवा चौथ है, तो भरे हुए हाथों की मेहंदी सबसे उत्तम मानी जाती है. इसमें श्लोक, सुहागन महिला, मोर और झरोखे जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं. यह डिजाइन नई दुल्हनों को सबसे ज्यादा खास और खूबसूरत लुक देता है.

Local18

कई जगहों पर महिलाएं सामूहिक रूप से व्रत खोलती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए मेहंदी डिजाइन में दो महिलाओं को चांद देखते हुए दर्शाया जाता है. दूसरे हाथ पर सुहागन महिला और कलाई पर श्लोक लिखे जाते हैं, जो इस डिजाइन को बेहद खास और आकर्षक बनाते हैं.

Local18

अगर आप भारी-भरकम मेहंदी नहीं चाहतीं तो मंडला डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है. इसमें हथेली पर मंडला बनाकर उसके अंदर छलनी और कलश का पैटर्न बनाया जाता है. वहीं, उंगलियों पर कमल और 3डी डिजाइन इसे और खूबसूरत बना देते हैं. यह डिजाइन हल्का होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक भी लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

करवा चौथ पर ट्राई करें ये ब्राइडल मेहंदी आइडियाज, साजन रह जाएंगे निहारते, देखे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *