गर्मियों में ट्राई करें इन 6 तरह के हेल्दी आटे की रोटी, यहां जानिए बेस्ट ऑप्शन

Best Roti For Summer: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा असर हमारे पेट पर दिखता है. कभी भारीपन, कभी गैस, तो कभी कब्ज जैसी परेशानी अचानक बढ़ने लगती है. इसकी बड़ी वजह होती है शरीर में पानी की कमी और वही पुराना भारी खाना. ऐसे में अगर आप अपनी रोज की रोटी में थोड़ा सा बदलाव कर लें, तो काफी फर्क महसूस कर सकते हैं. आमतौर पर हम गेहूं की रोटी खाते हैं, लेकिन गर्मियों में कुछ ऐसे आटे भी हैं जो शरीर को ठंडक देते हैं और पेट को हल्का रखते हैं. ये आटे फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट साफ रहता है.

अच्छी बात ये है कि इन आटों की रोटियां स्वाद में भी अच्छी लगती हैं और इन्हें आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है, अगर आप भी गर्मी में हेल्दी रहना चाहते हैं और पेट की दिक्कतों से दूर रहना चाहते हैं, तो इन खास आटों की रोटियां जरूर ट्राय करें.

गर्मियों में क्यों जरूरी है सही आटे का चुनाव
गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है. ऐसे में अगर आप ज्यादा भारी या कम फाइबर वाला खाना खाते हैं, तो कब्ज की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए हल्का, ठंडा और फाइबर वाला आटा चुनना जरूरी हो जाता है.

1. जौ का आटा
जौ का आटा गर्मियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें भरपूर फाइबर होता है. ये मल को नरम करता है और कब्ज को कम करने में मदद करता है. आप इसे गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. ज्वार का आटा
ज्वार ग्लूटेन-फ्री होता है और पेट के लिए काफी हल्का होता है. इसे खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है और गैस या एसिडिटी जैसी परेशानी कम होती है. गर्मियों में ये एक बढ़िया ऑप्शन है.

3. चने का आटा (सत्तू)
सत्तू गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है. ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसकी रोटी खाने से पेट साफ रहता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. साथ ही ये शरीर को ठंडा भी रखता है.

4. रागी का आटा
रागी को अक्सर सर्दियों से जोड़ा जाता है, लेकिन अगर इसे सही मात्रा में लिया जाए तो ये गर्मियों में भी फायदेमंद है. इसमें फाइबर और कैल्शियम ज्यादा होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत देता है.

5. ओट्स का आटा
ओट्स आजकल हर घर में इस्तेमाल होने लगा है. इसमें खास तरह का फाइबर होता है जो पेट की सफाई में मदद करता है. सुबह के नाश्ते में ओट्स की रोटी खाना अच्छा विकल्प हो सकता है.

6. सिंघाड़े का आटा
सिंघाड़े का आटा पानी में उगने वाली फसल से बनता है, इसलिए इसकी तासीर ठंडी होती है. इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पेट हल्का रहता है.

कैसे करें इन आटों का इस्तेमाल
इन सभी आटों को आप सीधे या गेहूं के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. शुरुआत में मिक्स करके खाना आसान रहता है. धीरे-धीरे आप अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *